नौ इंजीनियरों का हुआ प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन ने नौ अभियंताओ को पदोन्नति दी गई है। इनमें
अभियंता संघ ने पावर कॉर्पोरेशन में नवसृजित पदों को तत्काल स्वीकृति देने की मांग की है।
मेरठ में तैनात अधीक्षण अभियंता
छोटे लाल गुप्ता को मेरठ में व गोरखपुर में तैनात अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र
प्रताप सिंह को आगरा में मुख्य अभियंता बनाया गया है।
अधिशासी अभियंता के
पद पर मेरठ में तैनात मुकुल सिंघल को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ,
जौनपुर में तैनात अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम
वाराणसी का पदभार दिया गया है।
गाजीपुर में तैनात तारिक मतीन को दक्षिणांचल विद्युत वितरण
निगम आगरा में अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत कर तैनाती के लिए भेजा गया
है।
कानपुर में तैनात शशि भूषण वर्मा को अधीक्षण अभियंता एवं सदस्य विद्युत
सेवा आयोग लखनऊ, लखनऊ में कार्यरत रंजन कुमार वैद्य को मध्यांचल विद्युत
वितरण निगम लखनऊ व चंद्रकांत शुक्ल को यूपी ट्रांशमिशन कॉर्पोरेशन लखनऊ में
ऊर्जा प्रणाली में तैनाती दी गई है।
संघ के
महासचिव दिनेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन में नवसृजित
खंडों में अधिशासी अभियंताओं, पारेषण निगम में नए उपकेन्द्रों के लिए व
उत्पादन निगम में नई इकाइयों के संचालन को सृजित पदों की स्वीकृति लम्बित
है।
इससे इन निगमों में अभियंताओं की पदोन्नतियां नहीं हो रही हैं।
उन्होंने इन पदों के लिए तत्काल स्वीकृति देने की मांग की है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)