फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   9 days special campaign will be conducted from Navratri to empower women

नारी सशक्तीकरण के लिए नवरात्र से चलेगा विशेष अभियान

Sun, 11 Oct 2020 11:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Oct 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
9 days special campaign will be conducted from Navratri to empower women
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रदेश में नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए इस नवरात्र 9 दिनों का एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहला चरण 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान को मिशन शक्ति नाम दिया गया है। इसे लेकर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने एक प्रस्तुतिकरण दिया गया।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र के राम नवमी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में ग्राम पंचायत से लेकर औद्योगिक इकाइयों तक, स्कूल कैम्पस से लेकर सरकारी विभागों तक, दुर्गा पंडालों से लेकर रामलीला के मंच तक, हर जगह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के भाव को बढ़ाने के लिए मिशन रूप में काम किया जाएगा। पुलिस विभाग के साथ-साथ बेसिक, उच्च, माध्यमिक, प्राविधिक शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, एमएसएमई सहित 23 विभागों के साथ-साथ व्यापारी, चिकित्सक, उद्यमी सहित विभिन्न निजी व गैर सरकारी संस्थाएं इस महत्वपूर्ण अभियान में भागीदार होंगी। यही नहीं परिवहन विभाग के साथ-साथ ओला और उबर जैसी निजी परिवहन तंत्र भी इसमें प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

   
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें नवरात्र के वास्तविक भाव को धरातल में उतारना होगा। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला समृद्ध समाज का आधार है। उन्होंने प्रदेश की हर नारी की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने का संकल्प लेते हुए मिशन शक्ति को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान चरणबद्ध रहेगा। पहले चरण में जागरूकता पर जोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र के नौ दिन नारी गरिमा और सशक्तीकरण थीम पर अलग-अलग कार्यक्रम अयोजित होंगे। शारदीय नवरात्र से राम नवमी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में ग्राम पंचायत, औद्योगिक इकाई, स्कूल कैम्पस, सरकारी महकमे, दुर्गा पंडाल, रामलीला के मंच तक से महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए जागरुक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए विभागवार विस्तृत कार्य योजना भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं।


हर थाने पर हो महिला हेल्प डेस्क
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए। वीमेन पावर लाइन 1090 को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम वर्क से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इंसेफेलाइटिस के खिलाफ लड़ाई इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इसे मॉडल मानकर महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए भी काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed