फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   89 percent money spent on mnrega

सरकार का दावा, मनरेगा का 89 फीसदी धन खर्च

Wed, 02 Jul 2014 09:45 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Jul 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
89 percent money spent on mnrega

यूपीए सरकार द्वारा रोजगार के लिए चलाई गई मनरेगा के बारे में अखिलेश सरकार ने इसे सफल बताने के दावे पेश किए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद कुमार सिंह ‘गोप’ ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में मनरेगा में उपलब्ध 3882.47 करोड़ रुपये में से 3440.64 करोड़ खर्च किया जा चुका है।


यह करीब 89 प्रतिशत है। गोप ने बताया कि मनरेगा के तहत श्रमिक मजदूरी, सामग्री व प्रशासनिक भुगतान प्रकिया केंद्र सरकार की शर्तों के मुताबिक इलेक्ट्रानिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम (ईएफएमएस) से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश राज्य गुणवत्ता नियंत्रक, राज्य गारंटी परिषद व सोशल ऑडिट निदेशालय का गठन भी कर चुका है।

इसके अलावा वर्ष 2013-14 में  पिछले दो वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों का सोशल आडिट कराया गया है।

11412 ग्राम पंचायतों की सोशल आडिट कराई गई है। सोशल आडिट के लिए 63000 सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed