{"_id":"608f110a8ebc3e8d927d5072","slug":"87-arrested-in-black-marketing-of-drugs-so-far-lucknow-police-arrested-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं की कालाबाजारी में अब तक 87 गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस ने 36 को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं की कालाबाजारी में अब तक 87 गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस ने 36 को दबोचा
Mon, 03 May 2021 02:22 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 May 2021 02:22 AM IST
सार
कोरोना काल में जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने के आरोप में अब तक 87 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें सबसे अधिक 36 गिरफ्तारी लखनऊ से हुई हैं।
विज्ञापन
प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने के आरोप में अब तक 87 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें सबसे अधिक 36 गिरफ्तारी लखनऊ से हुई हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में चलाए गए अभियान के दौरान 11 दिनों में 34 मामले सामने आए। इसमें कोरोना से इलाज में कारगर इंजेक्शन, ऑक्सीजन और दवाइयों की कालाबाजारी में 87 लोगों गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 49 लाख 16 हजार रुपये से अधिक बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वैसे तो सबसे बड़ी कार्रवाई कानपुर नगर में हुई, जहां मिलेट्री इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के बाद रेमडेसिवर के 265 इंजेक्शन बरामद किए। लखनऊ में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के नेतृत्व में बंथरा, गोमतीनगर, गुडंबा और ठाकुर गंज में कार्रवाई की। कालाबाजारी में कई डॉक्टरों को जेल भेजा गया। नोएडा, कानपुर नगर और गाजियाबाद में भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन