फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   84 people died due to cold in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में ठंड से ठहरी जिंदगी, अब तक 84 लोगों की मौत

Tue, 31 Dec 2019 03:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
84 people died due to cold in uttar pradesh
अलाव जलाकर तापते लोग - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार से जनजीवन ठहर गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर ऐसा रहा कि मथुरा, सोनभद्र, आगरा का तापमान सोमवार को जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया। साथ ही मेरठ, अलीगढ़, आगरा समेत कई जगहों के अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किए गए। 

विज्ञापन


ठंड की वजह से प्रदेशभर में 84 लोगों की जान चली गई। वहीं, घने कोहरे का असर ट्रेन और विमानों के संचालन पर भी पड़ा। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से सात विमान निरस्त कर दिए गए। 11 विमान एक से पांच घंटे की देरी से पहुंचे। प्रदेश से खुलने और गुजरने वाली 100 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन


कानपुर और बुंदेलखंड में शीतलहर से बुरा हाल है। शहर में सोमवार को अधिकतम 9.6 जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मध्य यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में ठंड से 45 लोगों की जान चली गई। अकेले कानपुर में ही 22 लोगों ने जान गंवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में शीतलहर से सोमवार को 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 मेरठ और एक मुजफ्फरनगर का है। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मेरठ में रात का पारा 2.5 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 7.8 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

ब्रज क्षेत्र में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। मथुरा में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि कासगंज में सोमवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा में भी न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। एटा जिले में ठंड के कारण दिल का दौरा पड़ने से तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। 

आगरा के फतेहाबाद में फसल की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की मौत हो गई। हाथरस कोतवाली क्षेत्र में ठंड से बुजुर्ग जबकि सादाबाद में फसल की रखवाली कर रहे किशोर की जान चली गई। बरेली में ठंड ने एक युवक की मौत हो गई।


पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में शीतलहर के तेवर नरम नहीं पड़ रहे हैं। ठंड से 20 लोगों की मौत हो गई। सोनभद्र क्षेत्र में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 0.8 जबकि वाराणसी का 2.3 रिकॉर्ड किया गया। मुरादाबाद मंडल में ठंड ने 6 लोगों की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed