{"_id":"5bc775e4bdec226d0679c1ce","slug":"81539798500-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में फेसबुक फ्रेंड के घर में मिली लापता युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में फेसबुक फ्रेंड के घर में मिली लापता युवती
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत में फेसबुक फ्रेंड के घर में मिली लापता युवती
सुल्तानपुर। फेसबुक से शुरू हुए प्यार में एक युवती घर छोड़कर प्रेमी के पास सोनीपत (हरियाणा) पहुंच गई। परिवारीजनों ने युवती के अपहरण का अंदेशा जताते हुए केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो न सिर्फ युवती को बरामद कर लिया बल्कि अपहरण का मामला भी फर्जी पाया गया।
कोतवाली देहात क्षेत्र में इलाहाबाद रोड स्थित एक गांव की रहने वाली युवती का फेसबुक पर सोनीपत (हरियाणा) निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा और युवती घर से भागकर प्रेमी के पास चली गई।
इस दौरान युवती के घरवालों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में केस दर्ज करा दिया। देहात कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से युवती को ढूंढ निकाला तो पूरा प्रकरण सामने आया। पुलिस ने बताया कि, फेसबुक पर युवती की युवक से दोस्ती हुई।
विज्ञापन
फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। युवती अपनी मर्जी से भागकर प्रेमी के पास गई थी। जबकि उसके परिवारीजनों ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कराया था।