फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   प्रगति ने प्रदेश में पाया पांचवां स्थान

प्रगति ने प्रदेश में पाया पांचवां स्थान

Sat, 26 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रगति ने प्रदेश में पाया पांचवां स्थान
फैजाबाद। सीबीएसई 12वी में जिंगल बेल अकादमी की प्रगति सिंह ने जिला टॉप करने के साथ ही प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उसे कला वर्ग में सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक मिले हैं। यहीं की मुस्कान लखमानी (कला वर्ग) व विदुषी सिंह (विज्ञान वर्ग) संयुक्त रूप से 97.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि जेबी अकादमी की ही महक साधवानी (विज्ञान वर्ग) 97.4 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में जेबीए के ही सृजन मिश्रा 97.4 प्रतिशत अंक पाकर चौथे स्थान पर रहे। जिले की टॉप टेन सूची में जिले के पांच स्कूलों के 16 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। सभी स्कूलों ने परिणाम लगभग शत-प्रतिशत होने का दावा किया है।
विज्ञापन

सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से शनिवार को 12वी का परिणाम घोषित किया गया। यहां सीबीएसई के 15 कॉलेजों में इंटरमीडिएट के 1771 बच्चे पंजीकृत थे। परीक्षा का परिणाम आते ही कॉलेज में टॉपरों का उत्साह देखने लायक था। कोई भगवान को याद करता नजर आया, कोई सेल्फी लेता दिखा, तो कोई गुरुजनों व माता-पिता से आशीर्वाद।
विज्ञापन

जिला टॉपर सहित चौथा स्थान तक प्राप्त करने वाले सभी बच्चे जिंगल बेल अकादमी के रहे। जिला की टॉपर व प्रदेश में पांचवीं रैंक प्राप्त करने वाली प्रगति सिंह (कला वर्ग) को 99 प्रतिशत अंक मिले। यहीं की मुस्कान लखमानी (कला वर्ग) व विदुषी सिंह (विज्ञान वर्ग) 97.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर तो महक साधवानी (विज्ञान वर्ग) ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। जबकि बालकों में टॉपर यहीं के सृजन मिश्रा (कॉमर्स) 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे पायदान पर रहे। इसी तरह उदया पब्लिक स्कूल के आदित्य प्रताप सिंह को गणित में व महाराजा पब्लिक स्कूल के हर्ष तिवारी को 96 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय के अक्षय पाठक 95.8, आर्मी पब्लिक स्कूल के अनुज ओझा (कला वर्ग) को 95.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। उदया पब्लिक स्कूल में दूसरे स्थान पर रही हौसिलानगर की हर्षिता द्विवेदी को मनोविज्ञान में 93.8 प्रतिशत अंक मिले। महाराजा पब्लिक स्कूल में दूसरे स्थान पर सुरभि मोदनवाल ने 94 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर निवेदिता चतुर्वेदी ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दि कैंब्रियन स्कूल में 95 प्रतिशत व दूसरे स्थान अंक पर नवनीत कौर व गार्गी सिंह को 93 प्रतिशत अंक मिले। ग्रामर ऐकेडमी कौशलपुरी में विज्ञान वर्ग में प्रज्ज्वल पांडेय को 93.4 प्रतिशत, कात्यायनि सिंह को 91.8 प्रतिशत, वंश जायसवाल को 91.2 प्रतिशत अंक मिले है। अवध इंटर नेशनल स्कूल की अनुभा पांडेय (विज्ञान) ने सर्वाधिक 92 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में कशिश रावलानी 92 प्रतिशत व मोनिस मोटवानी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सीबीएसई के टॉप टेन मेधावी
नाम- प्रतिशत- कॉलेज
प्रगति सिंह (कला) 99.0 जिंगल बेल अकादमी
मुस्कान लखमानी (कला) 97.6 जिंगल बेल अकादमी
विदुशी सिंह (विज्ञान) 97.6 जिंगल बेल अकादमी
महक साधवानी (विज्ञान) 97.4 जिंगल बेल अकादमी
सृजन मिश्रा (कॉमर्स) 97.0 जिंगल बेल अकादमी
आदित्य प्रताप सिंह(विज्ञान) 96.0 उदया पब्लिक स्कूल
हर्ष तिवारी 96.0 महाराजा पब्लिक स्कूल
अक्षय पाठक 95. केंद्रीय विद्यालय
अनुज ओझा (कला) 95.4 आर्मी पब्लिक स्कूल
अमन प्रताप सिंह 95.4 केंद्रीय विद्यालय
समीना जफर 95.4 जिंगल बेल अकादमी
स्मृति उपाध्याय 95.4 जिंगल बेल अकादमी
नेहा पांडेय(कला) 95.2 आर्मी पब्लिक स्कूल
अनुराग ओझा 95.0 जिंगल बेल अकादमी
जानवी 95.0- दि कैंब्रियन स्कूल
विदुषी कर (कला) 94.6 आर्मी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed