{"_id":"5b045b434f1c1bde408b72a5","slug":"81527012163-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर ट्रिपलिंग से हादसा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर ट्रिपलिंग से हादसा, महिला की मौत
Updated Tue, 22 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर ट्रिपलिंग से हादसा, महिला की मौत
अमेठी। बाइक पर ट्रिपलिंग के दौरान मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौके पर मौत हो गई।
इस हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जामों क्षेत्र के निहालगढ़ मजरे राम बक्स निवासी रामराज (22) मंगलवार को परिवार की संवारा देवी (45) पत्नी मुखलाल, शांति देवी (55) पत्नी कल्लू, पूजा (4) पुत्री गंगाराम को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी जा रहा था।
क्षेत्र के मवई गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में संवारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने शांति देवी की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया लेकिन चालक फरार हो गया। हादसे के समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।