{"_id":"5ae4a9154f1c1b61098b6c03","slug":"81524934933-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपति विवाद में बड़े भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपति विवाद में बड़े भाई की हत्या
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा (फैजाबाद)। थाना क्षेत्र के जबरवापुर गांव में संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस विवाद में मृतका की पत्नी व उसके पुत्र को भी चोटें आईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पटरंगा थाना क्षेत्र के जबरवापुर गांव निवासी दो भाइयों शिवप्रसाद व राजेश गौतम में बिक्री की गई जमीन के रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात लगभग 7:30 बजे गांव निवासी शिव प्रसाद (55) अपने घर के पास ठेले पर बैठकर खाना खा रहा था। तभी उसके छोटे भाई और उसके छोटे नाती के बीच कुछ विवाद हो गया। देखते ही देखते बच्चों के विवाद में बड़े भी कूद पड़े। इस दौरान खाना खा रहे शिव प्रसाद को उसके छोटे भाई राजेश गौतम व उसके लड़के बृजेश ने ठेले से नीचे गिराकर लात-घूंसों से जमकर पीट दिया। इससे उसके सीने, सिर व नाजुक अंगों में गहरी चोटें आईं। बाप-बेटे ने मौके पर बीचबचाव करने पहुंची शिव प्रसाद की पत्नी सुगना व लड़के संदीप को भी मारापीटा, जिससे उन दोनों को भी चोटें आ गईं। घटना की सूचना हाईवे चौकी प्रभारी भीमसेन यादव व पटरंगा थाना प्रभारी बृजेश सिंह को दी गई। ग्रामीणों के अनुसार सूचना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची और घायल शिव प्रसाद को सीएचसी मवई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप (30) व पत्नी सुगना (50) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप की तहरीर पर आरोपी बाप-बेटे राजेश गौतम व बृजेश गौतम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों में संपत्ति और रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।