{"_id":"5ad8dd844f1c1b54098b565b","slug":"81524161924-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन पलटा, मासूम समेत सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन पलटा, मासूम समेत सात जख्मी
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू वाहन पलटा, नवजात समेत सात जख्मी
अंबेडकरनगर। विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह से जियारत कर लौट रहा जायरीन से भरा मैजिक वाहन गुरुवार दोपहर अकबरपुर नगर के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार एक नवजात समेत आठ लोग जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
गुरुवार दोपहर विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह से जियारत के बाद जायरीन से भरा मैजिक वाहन अकबरपुर रेलवे स्टेशन आ रहा था। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर नगर के निकट पहुंचा, तो इसी बीच अचानक सड़क पर एक साइकिल सवार वृद्ध घरभरन आ गया।
इससे मैजिक वाहन अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक वाहन को संभालता, तब तक वह साइकिल सवार वृद्ध को अपनी चपेट में लेता हुआ सड़क के किनारे जाकर पलट गया। चीख पुकार पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना में एक तरफ जहां साइकिल सवार वृद्ध सम्मनपुर के कटुई निवासी घरबरन (60) पुत्र त्रिलोकी घायल हो गया, वहीं मैजिक पर सवार मिर्जापुर जनपद के बलवा निवासी निवासिनी शकीला (30) पत्नी नवाब, दिलशाना (5) पुत्री नवाब, जुलफाना (6 माह) पुत्री नवाब, दिलशाद (3) पुत्र नवाब तथा वाराणसी के शुकराबाद निवासी कलीमुद्दीन (42) पुत्र मोेहम्मद बिस्मिल्लिाह निवासी शुकराबाद वाराणसी, फरहान अहमद (25) व इमाममुद्दीन (28) पुत्रगण नईनुद्दीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां घरबरन की हालत गंभीर बनी हुई है।