{"_id":"5a2adab54f1c1b95188b8aac","slug":"81512757941-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न मिलने पर भड़के रोजगार सेवक, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न मिलने पर भड़के रोजगार सेवक, प्रदर्शन
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में समस्याओं का निस्तारण करने की मांग
बहराइच। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आवाहन पर रोजगार सेवकों ने जिले के सभी 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय दिए जाने समेत अन्य मांगों पर तीन दिन में कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आवाहन पर शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। विशेश्वरगंज में तिलकराम वर्मा, पयागपुर में जगदंबा प्रसाद मिश्रा, चित्तौरा में दीपू कुमार, हुजूरपुर में अवधेश सिंह, मिहींपुरवा में धनंजय पाल, शिवपुर में रामसिंह चौहान, बलहा में नंद किशोर यादव की अगुवाई में रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद बीडीओ व एडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं जिला पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को डीएम, सीडीओ, उपायुक्त मनरेगा से मिला। छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर, जिला प्रवक्ता विद्याधर बाजपेई, सुरेश यादव व अर्चना सिंह की अगुवाई में मिले प्रतिनिधि मंडल ने बकाया मानदेय देने, मस्टर रोल जारी करने, विधानसभा चुनाव की ड्यूटी का बकाया मानदेय देने आदि की मांग की।