{"_id":"6a4ab79dadb503407a06b103","slug":"800-judokas-to-showcase-their-skills-at-the-state-judo-mahakumbh-starting-on-the-15th-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1815277-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राज्य जूडो महाकुंभ 15 से दम दिखाएंगे 800 जूडोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राज्य जूडो महाकुंभ 15 से दम दिखाएंगे 800 जूडोका
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में 15 से 20 जुलाई तक राज्य स्तरीय जूडो महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में इंडियन पैरा जूडो अकादमी में प्रदेश भर से करीब 800 जूडोका मैट पर उतरेंगे। प्रतियोगिता से पहले 15 और 16 जुलाई को दो दिवसीय प्रशिक्षण और परीक्षा आयोजित होगी।
अगली कड़ी में मिनी, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर वर्ग के बालक-बालिका के साथ सीनियर पुरुष और महिला वर्ग की राज्य जूडो चैंपियनशिप खेली जाएगी। विभिन्न भारवर्गाें लिए 10 जुलाई तक प्रविष्टियां मांगी गई हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के जूडोका भी हिस्सा लेंगे।
महाकुंभ में प्रदेश भर से तकरीबन सौ दिव्यांग खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र होंगे, जो विभिन्न आयुवर्गों में होने वाली जूडो चैंपियनशिप में जोर आजमाइश करेंगे। इन प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर यूपी टीम का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार ने बताया कि मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए बेल्ट परीक्षा और एसडीआईओ परीक्षा भी होगी। बेल्ट परीक्षा के बाद आयु और वजन वर्ग के अनुसार खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उतरने का अवसर मिलेगा।