फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   80 trains will be cancelled because of yard remadling

List of cancel trains: गोंडा में यार्ड रिमॉडलिंग से 80 ट्रेनें होंगी निरस्त, कई का बदलेगा रूट

Mon, 16 May 2022 12:11 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 May 2022 12:11 PM IST
सार

गोंडा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, काठगोदाम, कोलकाता रूट की ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। 17 मई से अलग-अलग तारीखों पर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।

विज्ञापन
80 trains will be cancelled because of yard remadling
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोंडा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के काम के चलते ब्लॉक लेगा। ऐेसे में 17 मई से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, काठगोदाम, कोलकाता आदि रूटों पर 80 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर निरस्त किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा और कुछ शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी।

विज्ञापन


रेलवे के इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के निरस्तीकरण से गर्मी की छुट्टियों में हजारों यात्रियों का सफर मुश्किल में पड़ गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि निरस्त होने वाली ट्रेनों में गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र, हमसफर, बरौनी-लखनऊ जंक्शन, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, गोमतीनगर एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, अमृतसर-कटिहार, गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन, अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर पनवेल, कामाख्या श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा, लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस आदि प्रमुख ट्रेनें हैं।
विज्ञापन


ये ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस बदले रूट गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के रास्ते चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में रोककर चलेंगी ये ट्रेनें
15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, 19038 बरौनी बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से दो घंटे देरी से चलेगी। गोरखपुर हिसार एक्सप्रेस, सहरसा नई दिल्ली एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चलेगी। चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ टाउन एक्सप्रेस चंडीगढ़ से डेढ़ घंटे देरी से, 12592 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस यशवन्तपुर से आठ घंटे देरी से चलाई जाएगी।


ये ट्रेनें होंगी शॉर्ट टर्मिनेट
ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ऐशबाग के रास्ते आकर गोमतीनगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से चलेगी। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से ऐशबाग के रास्ते चलेगी। 15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 14010 आनंद विहार टर्मिनस बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस, पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस, गुवाहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस, कामाख्या गोमतीनगर एक्सप्रेस लखनऊ मंडल पर नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed