फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8 prisoners escapes from children jail lucknow

लखनऊ में सुधारगृह से प्लान बनाकर भागे रेप और हत्या के आठ बाल आरोपी

Tue, 13 Jun 2017 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Jun 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
8 prisoners escapes from children jail lucknow
डेमो प‌िक

लखनऊ के मोहानरोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार देर शाम आठ बाल अपचारी फरार हो गए। ये सभी बाल अपचारी संप्रेक्षण गृह की पहली मंजिल के एक ही कमरे में रखे गए थे। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि भागने के लिए आठों ने एग्जास्ट फैन बाहर निकाला और चादरों के सहारे संप्रेक्षण गृह के पिछले हिस्से में उतरे और भाग निकले। 

विज्ञापन


कर्मचारियों को इसका भी पता तब चला जब सामने वाले कमरे में रहने वाले बाल अपचारियों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। इस मामले में तीन केयर टेकर की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन


पारा थानाक्षेत्र के इस बाल संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों को सुधारने के लिए रखा जाता है ताकि वे अपराध के रास्ते को छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ जाएं। संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों का कहना है कि शाम साढ़े सात बजे इनके भागने का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के मुताबिक बाल अपचारी शाम की गणना होने केबाद फरार हुए। अधीक्षक ध्रुव त्रिपाठी, एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा और जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय सूचना मिलते ही संप्रेक्षण गृह पहुंचे। 

अधिकारियों के वहां पहुंचते ही संप्रेषण गृह का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया। इसके बाद सभी अफसरों ने जांच शुरू की। पुलिस और बाल संप्रेक्षण गृह के अधिकारी बाल अपचारियों की तलाश में जुटे हैं।

एग्जास्ट फैन को खोला, चादर को रस्सी बनाई और निकल गए

8 prisoners escapes from children jail lucknow
डेमो प‌िक - फोटो : google
बाल अपचारियों के फरार होने से बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। 

कर्मचारियों का कहना है कि बाल अपचारियों ने पेंचकस और प्लास की मदद से शाम करीब सात बजे एग्जास्ट फैन को खोलकर निकाल दिया। इसके बाद बिछाने और ओढ़ने के लिए दिए गए चादरों के सहारे नीचे उतर गए। यहां खाली मैदान होकर मोहान रोड होते हुए बुद्धेश्वर चौराहे की तरफ फरार हो गए। 

भागने की पूरी तैयारी कर रखी थी
आठ अपचारियों के फरार होने के बावजूद अधीक्षक ध्रुव त्रिपाठी का दावा है कि बाल संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

उनका कहना है कि इन बाल अपचारियों के फरार होने के तरीके से यह साफ है कि इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी की थी। बाल अपचारियों ने संप्रेक्षण गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए, ताकि उनके फरार होने की रिकॉर्डिंग न हो सके।

तीन केयर टेकरों की लापरवाही आई सामने, एफआईआर 
अधीक्षक ध्रुव त्रिपाठी के मुताबिक बाल अपचारियों के फरार होने में तीन केयर टेकर राहुल, सुधीर और बाबूराम की लापरवाही सामने आई। 

तत्काल प्रभाव से इनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।  इंस्पेक्टर पारा परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि अधीक्षक  की तहरीर पर देर रात को आठ बाल अपचारी और तीन केयर टेकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

केयर टेकर नशा तक मुहैया कराते हैं

8 prisoners escapes from children jail lucknow
डेमो प‌िक

महिला कल्याण विभाग के निदेशक रामकेवल का कहना है कि केयर टेकरों की लापरवाही इसमें सामने आई है। इन्ही के जरिये बाल अपचारियों तक पेंचकस, प्लास और अन्य उपकरण पहुंचे हैं। हाल ही में बाल संप्रेक्षण गृह से मिली शिकायतों पर जांच की गई थी। 

जांच में सामने आया था कि संप्रेक्षण गृह में नशीली दवाएं और अन्य सुविधाएं बाल अपचारियों को केयर टेकर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही थी। इस पर सख्ती की गई। फरार अपचारियों के मामले को इससे भी जोड़कर विभागीय जांच की जाएगी।

हत्या और दुष्कर्म के आरोपी हैं बाल अपचारी
बाल संप्रेक्षण गृह अधीक्षक ध्रुव त्रिपाठी ने बताया कि फरार आठ बाल अपचारी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म जैसी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। इसमें तीन को लखनऊ पुलिस ने पकड़ा था। 

इसमें एक आरोपी चिनहट से 14 मई को चोरी के मामले में पकड़ा गया। वहीं दूसरा 11 मई को नाका, तीसरा रायबरेली से 25 मार्च को दुष्कर्म के आरोप में, चौथा अचलगंज उन्नाव से हत्या, पांचवां सोहरामऊ से छेड़छाड़, छठां रायबरेली से चोरी, सातवां काकोरी से दुष्कर्म और आठवां कानपुर देहात से हत्या के मामले में पकड़ा गया था। इन सभी बाल अपचारियों के खिलाफ पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दस दिन में दूसरी घटना
बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारियों के फरार होने की यह दस दिन केअंदर दूसरी घटना है। इसके पहले दो जून को एक बाल अपचारी संप्रेक्षण गृह से फरार हो गया था। इस मामले में केयर टेकर राहुल के खिलाफ पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को भी अधीक्षक की तहरीर पर राहुल, सुधीर और बाबूराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed