लखनऊ के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बनेंगी 8 मल्टीलेवल पार्किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में आठ नई मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए जगह तय कर दी गई है। भीड़भाड़ इलाके में नई पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने के लिए बनी सर्च कमेटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे 14 सिंतबर को होने वाली बैठक में डीएम को सौंपा जाएगा।
सर्च कमेटी की रिपोर्ट में प्रस्तावित 14 में 8 जगहों पर अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग के लिए सरकारी स्वामित्व वाली खाली जगह को चिह्नित किया गया है, जबकि तीन जगहों- मुंशी पुलिया, कपूरथला, हीवेट रोड पर कमेटी को पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं मिली।
दूसरी ओर कमेटी ने ऐशबाग ईदगाह के पास पार्किंग की जरूरत को उचित न मानते हुए एवरेडी चौराहे पर ट्रैफिक दबाव से निपटने को एक नया ओवर ब्रिज बनाने की जरूरत बताई है। पार्किंग स्थल खोजने को अलग-अलग स्तर पर गठित समितियों ने अंतिम रिपोर्ट कमेटी के संयोजक एडीएम पश्चिम को सौंप दी है।
तीन जगहों पर नहीं मिली खाली जमीन
एक माह की मशक्कत के बाद भी मुंशी पुलिया, हीवेट रोड शिवाजी मार्ग और कपूरथला चौराहे पर भूमिगत पार्किंग स्थल बनाने के लिए कमेटी को कोई खाली जमीन नहीं मिली। कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण इन तीनों इलाकों में कोई भी सरकारी स्वामित्व की जमीन खाली नहीं मिली।
मुंशी पुलिया के आसपास कोई खाली जगह नहीं मिलने पर कमेटी ने यहां बिना बेसमेंट पार्किंग के चल रहे मार्केट प्राइज प्लाजा और सुख कॉम्प्लेक्स के खिलाफ एलडीए से कार्रवाई कराने और बेसमेंट पार्किंग बनाए जाने की सिफारिश की है।
ग्लोब पार्क, अमीनाबाद में हनुमान मंदिर पार्क जनाना पार्क
सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में वाली कमेटी ने ग्लोब पार्क में पार्किंग चिह्नित करते हुए उसके ऊपर पार्क का स्वरूप बनाने रखने की रिपोर्ट दी है।
अमीनाबाद इलाके में झंडेवाले पार्क के खाली पड़े स्थल और नगर निगम के स्वामित्व वाले जनाना पार्क व हनुमान मंदिर पार्क को भी नई अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग के रूप में चिह्नित किया है।