फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   79 thousand rupees were extorted from a student by posing as an employee of Kanpur University

Lucknow News: कानपुर यूनिवर्सिटी का कर्मचारी बनकर छात्र से 79 हजार ऐंठे

Mon, 18 Nov 2024 05:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Nov 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
79 thousand rupees were extorted from a student by posing as an employee of Kanpur University
लखनऊ। जालसाज ने खुद को कानपुर यूनिवर्सिटी का कस्टमर केयर कर्मी बताकर युवक से 79 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मानकनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मानकनगर की गीता कॉलोनी निवासी यश भदौरिया ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया था, जिसकी उन्हें डिग्री लेनी थी। 15 नवंबर को सुबह 11 बजे यश ने सोशल मीडिया से नंबर लेकर कानपुर यूनिवर्सिटी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। फोनकर्ता ने खुद को यूनिवर्सिटी का कर्मचारी बताते हुए डिग्री के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की बात कही। हामी भरने पर ठग ने उनके मोबाइल पर एक फार्म भेजा, जिसे यश ने भर दिया। इसके बाद उन्हें दस रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। इसके लिए पिन डालते ही दो मिनट में यश के बैंक खाते से 79 हजार रुपये निकल गए। आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed