{"_id":"604f24406c81f149c607f692","slug":"75-people-fall-ill-because-of-food-poisoning-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: छक कर खाने के बाद बीमार पड़ने लगे घराती और बराती, मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: छक कर खाने के बाद बीमार पड़ने लगे घराती और बराती, मच गया हड़कंप
Mon, 15 Mar 2021 02:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोग।
- फोटो : amar ujala
अमेठी जिले में फूड प्वाइजनिंग के कारण 75 घराती और बराती बीमार पड़ गए तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन
अमेठी जिले के स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर निवासी अशोक कुमार की पुत्री पूजा का विवाह रविवार को था। वैवाहिक कार्यक्रम दिन में ही संपन्न हुए। भोजन के पश्चात देर शाम बरात विदा हो गई।
विज्ञापन
उसके बाद घराती भोजन कर सो गए। रात करीब 12:00 बजे के बाद बरात में भोजन करने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत हुई तो परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना के बाद सीएससी अधीक्षक वीके उपाध्याय टीम के साथ गांव पहुंचे और लगभग करीब 50 लोगों के बीमार होने की जानकारी हुई। अशोक कुमार के पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि बारात पक्ष के भी करीब 25 लोगों की तबीयत खराब हुई है।