Health ATM: कल से आपके घर के पास होगी सेहत की सस्ती जांच, 75 हेल्थ एटीएम शहर में होंगे शुरू
लखनऊ में कल से 75 हेल्थ एटीएम शुरू हो जाएंगे। इस योजना में कुल 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जांच के लिए एसजीपीजीआई का पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांधी जयंती पर रविवार से शहर में 75 हेल्थ एटीएम शुरू हो जाएंगे। यहां एसजीपीजीआई से भी आधे शुल्क में जांच होगी। दिसंबर तक कुछ टेस्ट निशुल्क भी करने की तैयारी है। यहां होने वाली जांचों का पूरा रिकॉर्ड एसजीपीजीआई के टेलीमेडिसिन हब पर सुरक्षित रहेगा, जिससे कोरोना जैसी महामारी में क्षेत्रवार बचाव कार्य में इस्तेमाल हो सके। अगले चरण में 25 हेल्थ एटीएम और लगाए जाएंगे। सभी एटीएम पर कुल 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
हेल्थ एटीएम पर जांच करने के लिए एसजीपीजीआई का पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। सेंसर व मशीन से होने वाली जांच पांच से दस मिनट में हो जाएगी। सैंपल लेकर की जाने वाली जांच की रिपोर्ट भी दस मिनट में मिल जाएगी। एसजीपीजीआई के डॉक्टरों से टेली कॉन्फ्रेंसिंग से आडियो-वीडियो के जरिये परामर्श की सुविधा भी रहेगी। साथ ही दवाएं भी मिलेंगी। हेल्थ एटीएम शुरू करने के लिए वाईफाई कनेक्शन, बिजली व अन्य काम पूरे किए जा रहे हैं।
चिकित्सा संस्थानों व हेल्थ एटीएम में जांचों का शुल्क
जांच एसजीपीजीआई में शुल्क हेल्थ एटीएम का शुल्क
लिपिड प्रोफाइल 300 250
यूरिन 200 100
एचआईवी 100 50
टायफाइड 230 100
(जांच रेट रुपये में )
डेंगू की जांच 100 रुपये में
आंख, कान और स्किन की तीन जांच भी हेल्थ एटीएम पर होगी। हर जांच की फीस महज 15 रुपये है। इसके अलावा डेंगू की जांच के 100 रुपये लगेंगे।
कुछ जांचें मुफ्त तो कुछ पर आधी छूट
हेल्थ एटीएम पर बिना डॉक्टरी सलाह के बेसिक बॉडी चेकअप के 100 रुपये लगेंगे। डॉक्टर की सलाह पर बेसिक बॉडी चेकअप की फीस 120 रुपये है। हालांकि, दिसंबर तक यह सुविधा मुफ्त किए जाने की योजना है, ताकि लोगों को हेल्थ एटीएम से जांच के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह की फीस 250 होगी। सात दिन के भीतर दोबारा दिखाने पर इसमें 50 प्रतिशत की छूट दिसंबर तक मिलेगी।
ये जांचें होंगी हेल्थ एटीएम पर
बेसिक जांच (हेल्थ स्कोर)- ऊंचाई, वजन, बीएमआई, बीमएआर, हाईड्रेशन, बॉडी मास, मसल्स, क्वालिटी स्कोर, शरीर में वसा का अनुपात, बोन मास, मेटाबॉलिक एज, मसल मास, डायस्टोलिक बीपी, सिस्टोलिक बीपी, पल्स रेट, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा व तापमान।
रैपिड डायग्नोस्टक चेकअप- ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, कोलेस्ट्रॉल, लिपोप्रोटीन, ट्राइग्लिसराइड, टाइफाइड, गर्भावस्था जांच, डेंगू, मलेरिया, यूरिन पैरामीटर, शुगर।
ये सुविधाएं भी होंगी- एसजीपीजीआई से टेली परामर्श, डिजिटल स्टैथेस्कोप, डर्मास्कोप (त्वचा की जांच), आटोस्कोप (कान की जांच)
इन जगहों पर मिलेंगे हेल्थ एटीएम
नवल किशोर रोड सीएचसी, लोकभवन, छितवापुर सीएचसी, मंडलायुक्त कार्यालय, रेडक्रॉस सीएचसी कैसरबाग, सीएचसी ऐशबाग, पुराना टेंपो स्टैंड राजाजीपुरम, नगर निगम स्टोर मोतीनगर, रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल राजाजीपुरम, सिल्वर जुबली सीएचसी यहियागंज, एमआईएस चौराहा राजाजीपुरम, आईआईएम रोड पीएचसी, डुडौली पीएचसी फैजुल्लागंज चतुर्थ, पीएचसी फैजुल्लागंज, पीएचसी जानकीपुरम, सीएचसी अलीगंज, नगर निगम रैन बसेरा गीतापल्ली, सीएचसी चंदर नगर आलमबाग, यूपीएचसी नादरगंज, सीएचसी हुसैनाबाद सेवा सदन, पीएचसी पारा, पीएचसी सआदतगंज, सीएचसी इंदिरानगर, पीएचसी तेलीबाग, सीएचसी औरंगाबाद शहीद पथ के पास, यूपीएचसी आशियाना किला मोहम्मदी, पीएचसी गोमतीनगर विस्तार खरगापुर, यूपीएचसी जरहरा, यूपीएचसी मलेसेमऊ सुल्तानपुर रोड, तिकोना पार्क चिड़ियाघर के पास, तुलसीदास पार्क गणेशगंज, अमीरउद्दौला लाइब्रेरी पार्क कैसरबाग, हाथी पार्क डालीगंज, राजेंद्र नगर पानी की टंकी, मेंहदीबेग खेड़ा राजाजीपुरम, पीली कॉलोनी पार्क साइड ऐशबाग, रैन बसेरा मिल रोड मवैया, सी ब्लॉक अंडरपास चौराहा राजाजीपुरम, भाजपा अवध क्षेत्र कार्यालय के पास निरालानगर, पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज, नेताजी पार्क न्यू हैदराबाद, अटल क्रीड़ा स्थल विराम खंड-दो गोमतीनगर, सामुदायिक केंद्र विनय खंड तीन गोमतीनगर, लोहिया पार्क चौराहा निकट नेहरू एंक्लेव गोमतीनगर, एलडीए कार्यालय गेट नंबर दो, नगर निगम जोन चार कार्यालय हुसड़िया चौराहा गोमतीनगर, रूमी गेट चौक, आजाद पार्क कैंपवेल रोड, माधोपुर दुबग्गा, कुड़ियाघाट हुसैनाबाद, जामा मस्जिद के पास तहसीनगंज हुसैनाबाद, आलमनगर रोड राजाजीपुरम, कोठारी बंधु पार्क एलडीए कॉलोनी सी ब्लॉक राजाजीपुरम, इस्माइलगंज पार्क सेक्टर आठ इंदिरानगर, अरविंदो पार्क निकट मुुंशीपुलिया इंदिरानगर, सरयू एंक्लेव गोल्फ सिटी गेट नंबर चार, विकासनगर सेक्टर दो, ईकोग्रीन ऑफिस सेक्टर तीन आर्य चौराहा विकास नगर, गिरिराज पार्क सेक्टर पांच विकासनगर, नगर निगम कार्यालय जोन सात इंदिरानगर, गायत्रीपुरम तालाब अभिनव गर्ल्स कॉलेज के पास शंकरपुरवा वार्ड, पीएचसी उतरेठिया रायबरेली रोड, लोकबंधु अस्पताल, जय जगत पार्क सीएमएस स्कूल के पास कानपुर रोड, शनि मंदिर के पास तेलीबाग, नगर निगम कार्यालय जोन आठ आशियाना, कासाग्रीन अपार्टमेंट शारदा नगर रायबरेली रोड, जोनल पार्क सीआरपीएफ कैंप के पास आशियाना, अलकनंदा अपार्टमेंट गोमतीनगर विस्तार, पीएचसी दाऊद नगर फैजुल्लागंज, यीपीएचसी खुजौली आउटर रिंग रोड किसान पथ व स्मार्ट सिटी ऑफिस।