{"_id":"68a23e75c32dbaf670076190","slug":"722-lakhs-extorted-from-retired-teacher-in-the-name-of-land-lucknow-news-c-13-knp1050-1340488-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेवानिवृत्त शिक्षक से जमीन के नाम पर ऐंठे 72.2 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेवानिवृत्त शिक्षक से जमीन के नाम पर ऐंठे 72.2 लाख
Mon, 18 Aug 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के मटियारी निवासी केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक योगेंद्र यादव ने छह लोगों पर जमीन के नाम पर उनसे 72.2 लाख ऐंठने का आरोप लगाया है। जेसीपी अपराध के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
योगेंद्र ने बताया कि 2023 में उनकी मुलाकात सुशांत गोल्फ सिटी निवासी रमाकांत यादव से हुई थी। उसने उन्हें कम दाम पर जमीन दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने योगेंद्र को बाराबंकी के नवाबगंज में जमीन दिखाई थी। सौदा तय होने पर उन्होंने 72.2 लाख का भुगतान भी कर दिया। आरोप है कि जिस जमीन का सौदा तय हुआ था। आरोपी ने उसकी जगह उनके नाम पर चार लाख की जमीन की रजिस्ट्री कर दी। विरोध पर रमाकांत व उसके साथी रामशरण यादव, देवरिया के पत्थर का रहने वाला शैलेंद्र शर्मा, माल एवेन्यू निवासी दिनेश कुमार श्रीवास्तव, उसकी पत्नी क्वीन व सुशांत गोल्फ सिटी निवासी जयकुमार यादव ने धमकाना शुरू कर दिया।
इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।