{"_id":"5acbb26b4f1c1bcf6a8b4a15","slug":"71523298923-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश का कहर, बालक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश का कहर, बालक की जान गई
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-बारिश का कहर, बालक की जान गई
रायबरेली। जिले में सोमवार को दोपहर बाद अचानक आंधी के साथ बेमौसम बारिश हुई। आंधी इतनी तेज थी कि कहीं पेड़ की डालें गिर गईं तो कहीं बिजली के तार टूटकर गिर गए।
इससे जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। दो घंटे बाद शहर की बिजली आपूर्ति तो शुरू हो गई, मगर देहात क्षेत्रों की बत्ती अभी तक गुल है।
आंधी-बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल उड़ने के साथ ही भीग गई। इससे गेहूं की मड़ाई-कटाई का काम ठप हो गया।
महराजगंज क्षेत्र में पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में पेड़ की डाल गिरने से घर के बाहर खेल रहे एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते हीे देखते बदली छा गई और तेज आंधी चलने लगी। धूल भरी आंधी से लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में बारिश भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
शहर में तो बूंदाबांदी हुई, मगर जिले के कई हिस्सोें में तेज बारिश हुई। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, आंधी के कारण महराजगंज-रायबरेली रोड पर सेनपुर के पास शीशम का पेड़ टूटकर बीच सड़क पर गिर गया।
इससे लगभग आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। ग्रामीणों ने पेड़ काटकर आवागमन के लिए रास्ता बनाया। इसी तरह क्षेत्र के देवरी रोड पर यूकेलिप्टस के पेड़ टूटकर बीच सड़क पर गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक जोरदार आंधी व बूंदाबांदी से गेहूं की फसल की कटाई मड़ाई पर भारी असर पड़ा। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने के चलते मड़ाई प्रभावित हो गई है। इससे किसान चिंतित हैं।
कस्बा सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही थी। मगर आंधी ने कटाई व मड़ाई का काम रोक दिया। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश हुई।
तेज बारिश के चलते खीरों कस्बे के कई स्थानों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। साथ ही गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। गेहूं की कटाई-मड़ाई का कार्य ठप हो गया। बेमौसम बारिश से किसान मायूस हैं।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में तेज आंधी व बूंदाबांदी हुई। इससे गेहूं की कटाई-मड़ाई का कार्य ठप हो गया।
पूरे कालू मजरे तालुका गांव निवासी राममनोहर का बेटा शिवा (10) आंधी के वक्त घर के बाहर खेल रहा था। आंधी से पेड़ की डाल शिवा के ऊपर गिर गई। इससे डाल के नीचे दबकर शिवा की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर पहुंची तहसीलदार डलमऊ तृप्ति गुप्ता ने परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
तेज आंधी से जिलेभर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। महराजगंज में कई जगह तार टूटने से बिजली गुल हो गई। शिवगढ़ व बछरावां क्षेत्र में कई जगह तारों पर पेड़ की डालें गिरने से बिजली गुल हो गई।
आंधी थमने के बाद शहर की बिजली आपूर्ति तो शुरू हो गई, मगर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली देर शाम तक सुचारु नहीं हो सकी। हरचंदपुर में तार टूटकर जमीन पर गिरने से हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर पहुंचे कर्मचारियों ने किसी तरह तार जोड़ा। उत्तरपारा व कठगर विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति भी बाधित है। शहर के इंदिरानगर विद्युत उपकेंद्र के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।
आंधी के कारण शहर की बिजली आपूर्ति तो दो घंटे बाद शुरू कर दी गई, लेकिन देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति समाचार लिखे जाने तक नहीं शुरू हो पाई थी।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार दोहरे ने बताया कि, आंधी के चलते बिजली आपूर्ति बंद हुई थी।
आंधी थमने के बाद शहर की विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी गई। ग्रामीण अंचलों की बिजली आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।