{"_id":"5a81e1604f1c1ba5268b9ccd","slug":"71518461280-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के पास युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर की जहानाबाद पुलिस चौकी के पास सोमवार को एक युवक पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक के बाल-बाल बचने पर हमलावरों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और असलहे के बट से पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे मगर तब तक हमलावर भाग गए। आरोप है कि सिपाही के बेटे ने पुरानी रंजिश में साथियों के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
छोटी बाजार निवासी ऋषभ सिंह की दादी का निधन हो गया था। सोमवार को वह अंतिम संस्कार के लिए डलमऊ गंगा घाट जा रहा था। रास्ते में जहानाबाद पुलिस चौैकी के पास रुककर वह कुछ लोगों का इंतजार करने लगा। इसी बीच पांच-छह हमलावर वहां पहुंचे और ऋषभ पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में बाल-बाल बचा ऋषभ वहां से भागा तो हमलावरों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और असलहे के बट से वार करके लहूलुहान कर दिया। खबर पाकर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे मगर तब तक हमलावर भाग गए। घायल ऋषभ को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि, मटिहा गांव के रहने वाले एक सिपाही के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर ऋषभ पर हमला किया है। सिपाही का पुत्र व ऋषभ पहले एकसाथ मिलकर ठेकेदारी करते थे। इसी को लेकर विवाद में ये घटना हुई है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।