{"_id":"5a3563d14f1c1b6e468bade0","slug":"71513448401-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज व 24 को निरस्त रहेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज व 24 को निरस्त रहेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर ट्रैक से गुजरेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन पर ट्रैक सही करने के लिए डीआरएम कार्यालय की ओर से 17 व 24 दिसंबर को ब्लॉक स्वीकृत किया गया है। ब्लॉक स्वीकृत होने के बाद रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन विभाग ने जहां 17 व 24 दिसंबर को निरस्त कर दिया है।
वहीं हावड़ा-अमृतसर अप/डाउन पंजाब मेल व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस को वाया सुल्तानपुर संचालित करने का आदेश जारी किया है। रेलवे के इस निर्णय से 17 व 24 दिसंबर को यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर विभिन्न ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। विभाग ने पिछले दिनों से जहां कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया था, वहीं सप्ताह में कई ट्रेनें एक-दो दिन निरस्त चल रही हैं। इसी बीच रेलवे ने जंघई स्टेशन के पास ट्रैक सही करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को 17 व 24 दिसंबर को ब्लॉक दे दिया है।
विज्ञापन
डीआरएम कार्यालय से ब्लॉक स्वीकृत होने के बाद संचालन विभाग ने दो दिन रायबरेली-जौनपुर अप/डाउन इंटरसिटी व वाराणसी-लखनऊ अप/डाउन पैसेंजर का संचालन निरस्त करते हुए हावड़ा-अमृतसर अप/डाउन पंजाब मेल व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस को वाया सुल्तानपुर संचालित करने का निर्णय लिया है।
संचालन विभाग के आदेश के बाद 17 व 24 दिसंबर को वाराणसी-लखनऊ के बीच स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने संचालन विभाग का आदेश प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिन यात्रियों का पंजाब मेल से आरक्षण है, वे सुल्तानपुर से ट्रेन पकड़ कर यात्रा कर सकते हैं।
यात्रियों की सहूलियत के लिए उक्त तिथियों को अप/डाउन पंजाब मेल का सुल्तानपुर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है।