फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ......

......

Sun, 22 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
......
भाइयों को टीका लगाकर की लंबी उम्र की कामना
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना। बहने अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना की। मंदिरों में पूजन-अर्चन के साथ ही भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

भैयादूज पर्व जिले में पूरे उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मना। भाई एवं बहनों के पर्व के रूप में मनाया जाना वाले इस पर्व पर बहने अपने भाइयों के उत्तरोत्तर विकास की कामना करती हैं। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार आदि भेंट कर उनके मान-सम्मान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को भैया दूज पर्व मनाया जाता है। शनिवार को यह पर्व मनाया गया। मंदिरों में भी पूजन-अर्चन हुआ। जिला मुख्यालय के गायत्री मंदिर परिसर, पुराने तहसील तिराहा हनुमान मंदिर, ओवरब्रिज के निकट दुर्गा माता मंदिर, शहजादपुर शिवाला आदि मंदिरों में सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार भैयादूज पर्व पर सरयू नदी में स्नान करना काफी पुण्य माना जाता है। क्षेत्र के तामेश्वरनाथ महादेव डुहिया, हनुमानगढ़ी घाट, राजघाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजन-अर्चन किया।


मान्यता है कि यम द्वितीया के दिन सरयू स्नान पर श्वेत वस्त्र धारण कर ब्रह्मा, विष्णु, शिव और देवी सरस्वती की आराधना विधिविधान पूर्वक करनी चाहिए। नगर के मोहल्ला मुबारकपुर में स्थित प्राचीन काली मंदिर पर भैयादूज के वार्षिक मेले का आयोजन हुआ। पं वेदप्रकाश उपाध्याय ने विधिविधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed