फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   708 students remained absent from UP board exam

Lucknow News: यूपी बोर्ड परीक्षा से गैरहाजिर रहे 708 विद्यार्थी

Mon, 03 Mar 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
708 students remained absent from UP board exam
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज ​भिनगा में परीक्षा देते विद्यार्थी।
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को 708 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। जिले के इस बार 49 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। इस दौरान हाईस्कूल की पहली पाली में संस्कृत की परीक्षा हुई। इसमें 564 में से 515 परीक्षार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं इसी पाली में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान व गणित की परीक्षा में 6,606 के सापेक्ष 6,086 विद्यार्थी मौजूद रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की चित्रकला आलेखन व चित्रकला प्राविधिक परीक्षा में 1,572 के सापेक्ष 1,433 विद्यार्थी परीक्षा शामिल हुए।
विज्ञापन



संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में 40 विद्यार्थी अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से सुर भारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल गिलौला में सोमवार को दो पालियों में परीक्षा कराई गई। पहली पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय की विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 79 के सापेक्ष 58 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं उत्तर मध्यमा प्रथम की इतिहास, भूगोल व शिक्षा शास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 48 के सापेक्ष 33 विद्यार्थी ही उपस्थित रहे। दूसरी पाली के उत्तर मध्यमा द्वितीय की इतिहास, भूगोल व शिक्षा शास्त्र की परीक्षा में 28 के सापेक्ष 24 विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed