{"_id":"64bcd4d7c980307a4d02ebb3","slug":"70-rupees-kilo-tomato-in-lucknow-on-10-places-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tomato Sale: लखनऊ में आज इन 10 स्थानों पर 70 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, जानिए कहां से ले सकते हैँ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Sale: लखनऊ में आज इन 10 स्थानों पर 70 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, जानिए कहां से ले सकते हैँ
Sun, 23 Jul 2023 04:02 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Jul 2023 04:02 PM IST
सार
टमाटर के आसमान छूते दामों के बीच लखनऊ में 10 स्थानों पर टमाटर की बिक्री की जा रही है। जानें, शहर में किन जगहों पर इनकी बिक्री हो रही है:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखनऊ शहर में भारत सरकार की ओर से एनसीसीएफ द्वारा मोबाइल वैन से की जा रही टमाटर की बिक्री रविवार को दस नए स्थानों पर हो रही है। एनसीसीएफ के एके सिंह ने बताया कि मोबाइल वैन से 70 रुपये किलो कीमत पर टमाटर बेचा जा रहा है। लोग सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच संबंधित स्थानों से टमाटर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
आज यहां मिलेगा टमाटर
- नवीन मंडी स्थल सीतापुर रोड के गेट नंबर दो के सामने
- अलीगंज में आंचलिक विज्ञान केंद्र के पास
- जानकीपुरम में मुलायम चौराहा के पास
- इंदिरानगर में लेखराज चौराहा के पास
- कुर्सी रोड पर स्पोर्ट्स कॉलेज के पास
- विकासनगर मामा चौराहा
- आशियाना में बंगला बाजार पुलिस चौकी के पास
- निरालानगर में आरएमएल डालीगंज फ्लाईओवर के पास
- गोमतीनगर में हुसड़िया चौराहा के पास
- मड़ियांव चौराहा।