फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   70 rupees kg tomato sold a lot in Lucknow

लखनऊ: टमाटर 70 रुपए प्रति किलो पाकर सेब से खिल उठे चेहरे, मंगलवार को मिलेंगे इन 16 जगहों पर

Mon, 07 Aug 2023 07:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Aug 2023 07:39 PM IST
सार

लोगों की सहूलियत के लिए भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ(एनसीसीएफ) की ओर से शहर में स्टॉल लगाकर सस्ते व किफायती टमाटरों की बिक्री की जा रही है। 

विज्ञापन
70 rupees kg tomato sold a lot in Lucknow
टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सस्ते, अच्छे व किफायती लाल टमाटरों को पाकर लोगों के चेहरे सेब से खिल उठे। उनके चेहरों पर मुस्कान तैर गई। बाजार दस से करीब 70 प्रतिशत कम रेट पर लोगों का सरकारी टमाटर बेचे गए। जिन्हें लेने के लिए भीड़ उमड़ी। शहर में नौ जगहों पर टमाटरों की बिक्री हुई, जहां 80 कुंतल टमाटर बेचा गया।

विज्ञापन


दरअसल, टमाटर के रेट आसमान को छू रहे हैं। 160 रुपये से लेकर 220 रुपये तक की दर पर टमाटर बिक रहे हैं। ऐसे में लोगों की सहूलियत के लिए भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ(एनसीसीएफ) की ओर से शहर में स्टॉल लगाकर सस्ते व किफायती टमाटरों की बिक्री की जा रही है। एनसीसीएफ के एके सिंह ने बताया कि सोमवार को राजधानी में नौ जगहों पर स्टॉल लगाकर टमाटरों की बिक्री की गई। 70 रुपये प्रति किलो की दर से करीब 80 कुंतल टमाटर बिके। लोगों को एक-एक किलो टमाटर दिया गया। भीड़ रही, पर उसे नियंत्रित रखा गया, ताकि असुविधाएं न हों। वहीं मंगलवार को राजधानी में कुल 16 जगहों पर टमाटर बेचा जाएगा। लोगों की सहूलियत के लिए जगहों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


महानगरः स्कूल से लौटकर टमाटर खरीदने पहुंचे बच्चे

महानगर विज्ञानपुरी में एनसीसीएफ दफ्तर में भी टमाटरों की बिक्री की गई। सोमवार दोपहर बाद लाइन में स्कूली बच्चे भी नजर आए। हालांकि वे ड्रेस में नहीं थे। पर, बच्चों ने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद मां ने टमाटर खरीदने के लिए भेज दिया। लाइन में लगने के बीस मिनट बाद ही नंबर आ गया और टमाटर मिल गए। इस कतार में बुजुर्ग व महिलाएं भी लगे हुए थे। भीड़ रही, पर व्यवस्थाएं गड़बड़ाईं नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपूरथलाः दो घंटे में बिक गया टमाटर, दूसरे सेंटर पहुंचे लोग

कपूरथला में नगर निगम दफ्तर के पास टमाटर की बिक्री जैसे ही शुरू हुई। खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले लोगों को दो-दो किलो टमाटर बेचने की योजना थी। पर, भीड़ अधिक होने के कारण एक-एक किलो ही दिया गया। लोगों ने बताया कि महज दो घंटे में ही टमाटर बिक गया। इसके बाद टमाटर खरीदने के लिए लोग महानगर स्थित एनसीसीएफ दफ्तर में बने स्टॉल पहुंचे, जहां से टमाटर खरीदे।


इंदिरानगरः नौकरों को भेजकर मंगाए टमाटर

सस्ते टमाटरों की चाह हर किसी को है, पर इंदिरानगर के सी-ब्लॉक में जहां टमाटरों की बिक्री हो रही थी, वहां कतारों में ऐसे लोग भी मिले, जो घरों में काम करते हैं। यहां सिक्योरिटी की व्यवस्था थी। लिहाजा अव्यवस्थाएं नहीं हुईं। इंदिरानगर में भी टमाटर की बिक्री तेजी से हुई।

मंगलवार को यहां मिलेगा सस्ता टमाटर

-गेट नंबर दो, नवीन मंडी स्थल, सीतापुर रोड
-एनसीसीएफ ऑफिस, विज्ञानपुरी, महानगर
-पराग चौराहा, आशियाना
-सेक्टर 7 पोस्ट ऑफिस, विकासनगर
-केंद्रीय भवन के पास, अलीगंज
-तेलीबाग चौराहा, नेपालगंज, तेलीबाग
-शिप्रा अपार्टमेंट, सेक्टर 4 मखदूमपुर पुलिस चौकी, गोमतीनगर
-फातिमा अस्पताल, महानगर
-ए-ब्लॉक बाजार, राजाजीपुरम
-स्पोर्ट्स कॉलेज के पास, कुर्सी रोड
-श्रंगारनगर मेट्रो स्टेशन के पास, आलमबाग
-मटियारी चौराहा, फैजाबाद रोड
-नगर निगम दफ्तर, कपूरथला
-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास, इंदिरानगर
-जवाहरभवन गेट नंबर एक के पास
-छठामील चौराहा, सीतापुर रोड
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed