फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69000 teachers recruitment: Applicants protest outside BJP state president home.

69000 शिक्षक भर्ती: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी, एक प्रदर्शनकारी हुआ बेहोश

Wed, 04 Sep 2024 01:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Sep 2024 01:39 PM IST
सार

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव करने के बाद, मंगलवार को यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आवास के बाहर धरना दिया।
 

विज्ञापन
69000 teachers recruitment: Applicants protest outside BJP state president home.
प्रदर्शन के दौरान एक युवक बेहोश हो गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को अभ्यर्थियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी बेहोश हो गया।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल और उनकी पत्नी व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। सोमवार को अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया था।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट का जो निर्णय आया है, सरकार उसे जल्द लागू करे और न्याय देते हुए नियुक्ति का रास्ता साफ करे। अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि दागी अधिकारियों को तत्काल हटाकर नए अधिकारी नियुक्त करें। ताकि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रूप से पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में बड़े स्तर पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें नौकरी से वंचित कर दिया गया। लंबे आंदोलन और न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद 13 अगस्त को लखनऊ हाईकोर्ट की डबल बेंच ने आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के हित में फैसला सुनाया है। नियमों का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आदेश दिया है, लेकिन 15 दिन से ज्यादा हो गए पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।


मंत्री आशीष पटेल ने जल्द न्याय मिलने का दिलाया था भरोसा
मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को दोपहर दो बजे अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और ज्ञापन लिया। मंत्री ने कहा कि आप सभी ने लंबी लड़ाई लड़ी है, लेकिन अब यह लड़ाई लंबी नहीं होगी। जल्द ही आप लोगों को न्याय मिलेगा। प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लग रहा है। जल्द ही आप लोगों के साथ न्याय करते हुए नौकरी दी जाएगी। इस इस दौरान अभ्यर्थियों ने मंत्री से कई सवाल भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed