फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69000 teacher recruitment now candidates can change mobile number on website

69000 सहायक अध्यापक भर्ती में मोबाइल नंबर संशोधित कर सकेंगे अभ्यर्थी

Mon, 25 May 2020 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 May 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
69000 teacher recruitment now candidates can change mobile number on website
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

मोबाइल नंबर बदलने से 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आवेदन नहीं कर पा रहे अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर संशोधन का मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन के अंतिम दिन 26 मई को वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर आवेदन कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सफल हुए 1 लाख 46 हजार 60 अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में बहुत बड़ी संख्या में ऐसे सफल अभ्यर्थी हैं जिन्होंने भर्ती परीक्षा के आवेदन पत्र भरने के बाद अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है या किसी कारण से मोबाइल नंबर बदल गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर बदलने के कारण अभ्यर्थी भर्ती का आवेदन नही कर पा रहे हैं। मोबाइल नंबर बदलने से उनका वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) नहीं बन रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर अपडेट करने का अवसर देने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की वाजिब समस्या को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर  अपडेट करने का अवसर देने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 26 मई को वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed