फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69000 Teacher Recruitment Case: Candidates celebrated Raksha Bandhan at the picket site

69000 शिक्षक भर्ती प्रकरण : धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने मनाया रक्षाबंधन, एक अंक के लिए 24 दिन से दे रहे धरना

Thu, 31 Aug 2023 02:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 31 Aug 2023 02:52 PM IST
सार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों की 69000 शिक्षक भर्ती में एक अंक मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए अभ्यर्थियों का 24वे दिन बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। नियुक्ति की मांग के लिए धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने रक्षाबंधन भी धरना स्थल पर मनाया।

विज्ञापन
69000 Teacher Recruitment Case: Candidates celebrated Raksha Bandhan at the picket site
धरना दे रहे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों की 69000 शिक्षक भर्ती में एक अंक मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए अभ्यर्थियों का 24वे दिन बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। नियुक्ति की मांग के लिए धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने रक्षाबंधन भी धरना स्थल पर मनाया। गाज़ियाबाद जिले से आई महिला अभ्यर्थी संध्या मिश्रा रोने लगी। संध्या ने कहा कि पहली बार रक्षाबंधन के त्यौहार पर परिवार से दूर हूं। यहां उपस्थित अभ्यर्थियों को राखी बांधी है। हाथरस जिले से आये उपेंद्र सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी विभाग ने 10 माह से एक अंक से बेसिक में नियुक्ति से वंचित रखा है। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर से आई अल्का यादव ने बताया कि 24 दिन से लगातार धरना दे रहे है फिर भी शासन द्वारा कोई भी लिखित कार्यवाही नहीं की गई है। लखीमपुर खीरी जिले से आये सर्वेश कुमार ने बताया कि एक अंक से नियुक्ति से वंचित होने के कारण परिवार का पालन पोषण कठिन होता जा रहा है। फिरोजाबाद जिले से आये रॉकी सिंह ने कहा जब तक शासन द्वारा हमें नियुक्ति नहीं दी जाती है तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के एक अंक बढ़ाते हुए मेरिट कटऑफ के अनुसार जारी करने के आदेश के बाद भी शासन ने इस पर निर्णय नहीं लिया है। नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थी राजधानी में इको गार्डन में लगातार 24 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed