{"_id":"5ec4959d8ebc3e90525e1140","slug":"69-thousand-assistant-teacher-recruitment-hearing-in-answer-key-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती: उत्तर कुंजी मामले में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती: उत्तर कुंजी मामले में सुनवाई आज
Wed, 20 May 2020 07:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 May 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती मामले में उत्तर कुंजी पर आपत्तियों से संबंधित विवाद की सुनवाई 20 मई को होगी। कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दाखिल कर विवादित उत्तरों के संबंध में समिति का गठन कर उसकी रिपोर्ट के आधार पर पुनर्मूल्यांकन की मांग की है।
साथ ही अंतरिम राहत के तौर पर चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने की गुजारिश की है। रिषभ मिश्रा व अन्य की ओर से दाखिल याचिका बुधवार को न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो चुकी है।
याचियों के अधिवक्ता अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि 8 मई 2020 को जारी कुंजी में चार उत्तरों को लेकर अभ्यर्थियों को आपत्ति है। इस पर याचियों ने अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष भी रखा था।