फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69 Deputy SP transferred in Uttar Pradesh.

Transfer in UP: यूपी में 69 डिप्टी एसपी के तबादले, इंस्पेक्टर के पद से प्रमोशन पाने वाले 29 सीओ को नई तैनाती

Wed, 08 Jun 2022 07:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Jun 2022 07:48 PM IST
सार

यूपी में 69 डिप्टी एसपी के तबादले के साथ ही इंस्पेक्टर के पद से प्रमोशन पाने वाले 29 सीओ को भी नई तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
69 Deputy SP transferred in Uttar Pradesh.
- फोटो : Social Media

विस्तार

लंबी प्रतीक्षा के बाद डीजीपी मुख्यालय ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 69 अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए। इसमें इंस्पेक्टर के पद से प्रोन्नति पाए 29 अधिकारियों को भी नई तैनाती दे दी गई है। स्थानांतरित किए गए 69 अधिकारियों में केवल 11 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें जिलों में तैनाती दी गई है। बाकी सभी को नान डीएफ यानी गैर जनपदीय फोर्स में भेजा गया है। जिलों में तैनात 27 सीओ ऐसे हैं जिन्हें साइड पोस्टिंग दी गई है।

विज्ञापन


जिन अधिकारियों को इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी के पद पर प्रमोशन के बाद तैनाती दी गई है उसमें अनिल कुमार सचान को अयोध्या से साइबर क्राइम थाना कानपुर, मीनाक्षी शर्मा को सहकारिता प्रकोष्ठ लखनऊ से मंडलाधिकारी मेरठ, रीता शुक्ला को सहकारिता प्रकोष्ठ मेरठ क्षेत्र से सहायक सेनानायक 6ठीं पीएसी वाहिनी मेरठ, महेश त्यागी को इंटेलीजेंस से सीबीसीआईडी बरेली सेक्टर, विजय कुमार सिंह को इंस्पेक्टर सुरक्षा मुख्यालय से डिप्टी एसपी सुरक्षा मुख्यालय, नीलम शर्मा को एलआईयू अलीगढ़ से साइबर थाना अलीगढ़, परवेज आलम को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ से 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, संजीव कुमार को अभिसूचना रायबरेली से कुशीनगर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मंजु शुक्ला को अभिूसचना मुख्यालय पर ही प्रोन्नति दी गई है।
विज्ञापन

 
इसी तरह राजेश कुमार राय को मिर्जापुर से चंदौली, सुनील शर्मा को पीटीएस मेरठ से सीबीसीआईडी मेरठ, नरसिंह नारायण शर्मा को सुल्तानपुर से 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, सुनील कुमार राय को महाराजगंज से एसपी रेलवे बलिया, अविनाश चंद्र सिन्हा को भदोही से साइबर क्राइम थाना वाराणसी, कमल सिंह चौहान को सीबीसीआईडडी, आलोक सक्सेना को जालौन, प्रभा सिंह को मुरादाबाद से पीएसी मुरादाबाद, सतीश कुमार सिन्हा को खाद्य प्रकोष्ठ और मनोज कुमार शर्मा को हाथरस में ही प्रोन्नति के बाद तैनाती दी गई है। शैलेंद्र कुमार शर्मा को फिरोजाबाद, प्रमोद कुमार झा को सीबीसीआईडी लखनऊ, सुधा चौधरी को एलआईयू लखनऊ, विजय लक्ष्मी पांडेय को ईओडब्ल्यू से पीटीएस गोरखपुर, अल्पना घोष को भर्ती बोर्ड से साइबर क्राइम थाना लखनऊ, दिनेश कुमार को ईबओडब्ल्यू से संभल, सुनीता सिंह को  सीबीसीआईडी से रेलवे प्रयागराज, संजय कुमार सिंह को भर्ती बोर्ड से प्रयागराज, राज कुमार सिंह यादव सतर्कता अधिष्ठान से पीएसी प्रयागराज और सुशील कुमार सिंह को एटीएस में ही प्रमोशन के बाद तैनाती दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed