फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   68 lakh youth will get tablet and smartfone in Uttar Pradesh.

यूपी: 68 लाख से अधिक युवाओं को मिलेंगे टैबलेट व स्मार्ट फोन, विशेषज्ञों की समिति गठित

Thu, 07 Oct 2021 10:45 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Oct 2021 10:45 AM IST
सार

यूपी सरकार 68 लाख युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन देगी। इनकी खरीद जेम पोर्टल से होगी। प्रक्रिया को विशेषज्ञों की एक समिति पूरा करेगी। मामले में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
68 lakh youth will get tablet and smartfone in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में स्नातक, परास्नातक, तकनीकी व मेडिकल शिक्षा के विद्यार्थियों, कौशल विकास व एमएसएमई के प्रशिक्षणार्थियों सहित कुल 68,30,837 युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। सरकार ने इसका शासनादेश जारी कर किया और इनकी खरीद के लिए यूपी डेस्को को नोडल संस्था नामित करते हुए विशेषज्ञों की समिति भी गठित कर दी। यह खरीद जेम पोर्टल के जरिए की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पुरुष हेल्थ वर्कर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के प्रशिक्षणार्थियों को भी इस योजना में शामिल किया है। लाभार्थियों का चयन संबंधित शिक्षण या अन्य संस्थान के प्रमुख और विभागाध्यक्ष के माध्यम से किया जाएगा। योजना में उन्हीं का चयन किया जाएगा जिन्हें सरकार (स्कूलों के विद्यार्थियों को छोड़कर) की किसी अन्य योजना से टैबलेट या स्मार्ट फोन नहीं मिला है। सभी विभागों से लाभार्थियों का डाटाबेस जुटाने के लिए विशेष वेब पोर्टल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने टैबलेट व स्मार्ट फोन खरीद के लिए नोडल एजेंसी को पांच करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया है। जबकि विशेषज्ञ समिति का गठन आईटी विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में किया गया है। लाभार्थी चयन के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित विद्यार्थी व अन्य युवा

उच्च शिक्षा : 50,21,277
तकनीकी शिक्षा (डिग्री कोर्स) : 1,95,022
तकनीकी शिक्षा (डिप्लोमा कोर्स) : 2,29,703
कौशल विकास विभाग में प्रशिक्षणरत : 5,00,000

कौशल विकास विभाग से प्रशिक्षित : 3,00,000
सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक : 100000
आईटीआई में प्रशिक्षणरत : 1,29,000
चिकित्सा शिक्षा : 1,34,655
पैरामेडिकल व नर्सिंग : 1,71,180
एमएसएमई की योजना के तहत : 50,000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed