फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   68 candidates for the post of contract driver passed the first test

Lucknow News: संविदा चालक पद के 68 अभ्यर्थियों ने पहला टेस्ट किया पास

Wed, 30 Jul 2025 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
68 candidates for the post of contract driver passed the first test
भर्ती में पहुंचे अभ्यर्थी।
लखनऊ। कमता स्थित अवध बस स्टेशन परिसर में परिवहन निगम के संविदा चालकों की भर्ती मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन पहुंचे 75 अभ्यर्थियों में से 68 अभ्यर्थियों ने पहला टेस्ट पास कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के तहत लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली जिले से युवाओं को टेस्ट के लिए बुलाया गया था, जिसमें 75 अभ्यर्थी पहुंचे। अभ्यर्थियों की लंबाई, आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई, जिसके बाद 68 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। इन अभ्यर्थियों को अब बुधवार को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया गया है। इसमें जो अभ्यर्थी पास होंगे, उन्हें कानपुर में दोबारा ड्राइविंग टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र सेठ, सहायक प्रबंधक अवध डिपो एसएन चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed