फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   6645 teachers are recruited in inter colleges

जुलाई में राजकीय स्कूलों में मिलेगी इन शिक्षकों को नियुक्ति

Thu, 14 May 2015 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,इलाहाबाद Updated Thu, 14 May 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
6645 teachers are recruited in inter colleges

प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में खाली पड़े शिक्षकों के 6645 पदों पर ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में स्कूल खुलने के साथ नियुक्ति शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


इससे विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी होने के साथ ही शिक्षण का स्तर भी सुधरेगा। राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए इन दिनों काउंसलिंग चल रही है। मई के अंत तक काउंसलिंग पूरी होने के बाद शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा होते ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में खाली एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 30 मई तक पूरी कर ली जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से राजकीय इंटर कॉलेजों में बालिका वर्ग के 3964 एवं बालक वर्ग के 2681 खाली पदों पर अक्तूबर महीने में आवेदन मांगा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्‍ध प्रमाण पत्रों की होगी जांच

6645 teachers are recruited in inter colleges

एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए 21 अप्रैल से काउंसलिंग चल रही है। कई जिलों में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों पर संदेह व्यक्त किए जाने के बाद उनकी जांच भी चल रही है।

राजकीय इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापक (एलटी) के खाली पदों के लिए प्रदेश के सभी मंडलों में मिलाकर 27 लाख आवेदन पहुंचे थे। इसमें सबसे अधिक फार्म 2.67 लाख लखनऊ मंडल में तथा सबसे कम 75 हजार गोरखपुर मंडल में पहुंचे।

इसके अतिरिक्त इलाहाबाद मंडल में 1.72 लाख, मेरठ मंडल में 1.50 लाख, कानपुर मंडल में 1.53 फैजाबाद में 1.58 लाख, विंध्याचल मंडल में 2.42 लाख, देवीपाटन मंडल में 1.39 लाख आवेदन आए हैं।

अपर निदेशक माध्यमिक रमेश ने बताया कि इन दिनों काउंसलिंग चल रही है। काउंसलिंग के उपरांत मंडलीय समिति की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जून तक तैयार करके जारी करने के बाद जुलाई में विद्यालयों में तैनाती मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed