फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   6500 posts will be filled in police department

लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में होंगी 6500 पदों पर भर्तियां, जल्द जारी होंगे विज्ञापन

Tue, 26 Feb 2019 02:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Feb 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
6500 posts will be filled in police department

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड चुनाव से पहले 6500 से अधिक पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। इसमें वायरलेस की तीन रैंक के 1586 पद और नागरिक पुलिस व प्लाटून कमांडर के लगभग 5000 पद शामिल हैं।  भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार विश्वकर्मा की मानें तो वायरलेस के तीन अलग-अलग रैंक के 1586 पदों के लिए प्रस्ताव मिला है।

विज्ञापन


इसमें रेडियो प्रधान परिचालक व प्रधान परिचालक यांत्रिक के 604 पद, रेडियो सहायक परिचालक के 870 और रेडियो कर्मशाला कर्मचारी के 112 पद शामिल हैं। इनके लिए 28 फरवरी तक विज्ञापन जारी हो सकता है। मार्च के अंत तक ऑनलाइन आवेदन और चुनाव के बाद परीक्षा कराई जाएगी। 
विज्ञापन


इसी तरह नागरिक पुलिस के 5000 उप निरीक्षकों के लिए भी मार्च के मध्य तक विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसमें नागरिक पुलिस और प्लाटून कमांडर के पद शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि अगर चुनाव आचार संहिता लागू हो जाती है तो आयोग से अनुमति लेकर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल वार्डर की लिखित परीक्षा अगले महीने 
जेल वार्डर और फायरमैन के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च में ऑफलाइन परीक्षा कराई जाएगी। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि जेल वार्डर के 3638 पदों के साथ-साथ फायरमैन और घुड़सवार के विभिन्न पदों की एक ही दिन में परीक्षा कराई जाएगी।

10 प्रतिशत आरक्षण के साथ पहला विज्ञापन जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण को शामिल करते हुए पहला भर्ती विज्ञापन सोमवार को जारी कर दिया। होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के कुल 420 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

आयोग अधिक अभ्यर्थी होने पर पहली परीक्षा के बाद एक मुख्य परीक्षा भी करा सकता है। आयोग ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों में रिक्त 412 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट तथा राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में रिक्त आठ पदों के लिए विज्ञापन निकाला है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, परीक्षा शुल्क जमा करने व आवेदन स्वीकार सब्मिट किए जाने की अंतिम तिथि 18 मार्च होगी। विज्ञापित पदों के मुकाबले प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या अत्यधिक होने पर आयोग लिखित परीक्षा से अभ्यर्थियों की संख्या को उचित सीमा तक कम करते हुए एक मुख्य परीक्षा भी करा सकता है।

परिवार की आय व परिसंपत्ति का देना होगा प्रमाणपत्र

आयोग ने भर्ती में लिखित परीक्षा ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी कराने का विकल्प खुला रखा है। रिक्त 420 पदों में 224 पद अनारक्षित, 79 पद अनुसूचित जाति, दो पद एसटी व 115 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कितने पद आरक्षित किए गए हैं, विज्ञापन में इसका जिक्र नहीं है।

हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह रिक्त पदों पर 10 प्रतिशत होगा। आयोग ने कहा है कि लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम व परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में उचित समय पर दी जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को परिवार की आय व परिसंपत्ति का प्रमाणपत्र देना होगा।

यह प्रमाणपत्र तहसीलदार के स्तर से जारी होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को कार्मिक विभाग के 18 फरवरी 2019 के शासनादेश के अनुसार दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया है।

भर्ती विज्ञापन की खास बातें

खास बातें
- इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान के साथ (गणित या जीव विज्ञान समूह) उत्तीर्ण हो।
- मान्यता प्राप्त संस्था से दो वर्षीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट डिप्लोमा और तीन महीने का होम्योपैथिक फार्मासिस्ट प्रशिक्षण प्राप्त हो।
- प्रदेश के होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में पंजीकृत हो।
- अन्य बातें समान होने पर प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा या एनसीसी बी सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
-  एक जुलाई 2019 को अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से कम व 40 वर्ष से अधिक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed