{"_id":"c25801a52e73f9c54301d64297db6104","slug":"6500-bank-of-up-will-be-on-strike-tommorow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 नवंबर को बंद रहेंगे यूपी के 6500 बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 नवंबर को बंद रहेंगे यूपी के 6500 बैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Nov 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के ग्राहकों को बुधवार को अपने बैंक से जुड़े कामों के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। वेतन विसंगति को लेकर बैंक स्टाफ 12 नवंबर को हड़ताल करेगा। लिहाजा ग्राहकों को बैंक से जुड़े काम मंगलवार को निपटाने होंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन के लिए नोडल संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के मुताबिक इस हड़ताल में यूपी के 6500 और राजधानी के करीब 800 बैंक ब्रांच शामिल रहेंगे।निजी बैंकों के स्टाफ से भी हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
हड़ताल से पहले बैंक स्टाफ मंगलवार को हजरतगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर पर दोपहर में लंच टाइम पर प्रदर्शन भी करेगा।
फोरम के प्रवक्ता अनिल तिवारी ने बताया कि अक्तूबर 2012 में सौंपे मांग पत्र पर अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। नतीजतन सोमवार को मुंबई में संस्था के पदाधिकारियों ने बैठक कर हड़ताल करने का फैसला किया।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों के मुताबिक यह हड़ताल 11 नवंबर की रात्रि से लागू होगी। इसके बाद यह 12 नवंबर की रात्रि तक जारी रहेगी। इसके बाद मुंबई स्थित राष्ट्रीय इकाई अगली रणनीति का निर्णय लेगी।