फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मधवापुर में फैला खसरा, 18 बीमार

मधवापुर में फैला खसरा, 18 बीमार

Mon, 28 May 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मधवापुर में फैला खसरा, 18 बीमार
फखरपुर (बहराइच)। तराई में बदल रहे मौसम के कारण खसरे का प्रकोप बढ़ रहा है। फखरपुर के मधवापुर गांव में खसरा फैल गया है। पांच दिनों से प्रकोप है। लेकिन स्वास्थ्य महकमा अंजान बना हुआ है। इलाज की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। 18 रोगी बीमार हैं। इनमें मां बेटी समेत तीन की हालत नाजुक है। सूचना के बावजूद स्वास्थ्य कर्मी गांव नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


तराई में बदल रहा मौसम खसरा समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का वाहक बन गया है। खसरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। महसी के बाद अब फखरपुर के मधवापुर गांव में तीन दिन से खसरा फैला हुआ है। लोगों को तेज बुखार के साथ दाने निकल रहे हैं, जो 24 घंटे में फफोले में तब्दील हो जाते हैं।
विज्ञापन


रोगी को असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। खसरा फैलने की सूचना गांव के लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र और जिला मुख्यालय को दी। लेकिन अभी तक एक भी चिकित्साकर्मी गांव नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन की हालत नाजुक
खसरे से गांव निवासी नाजिया (7) पुत्री असगर, सानिया (6) पुत्री लालबाबू, कैफ (8) पुत्र तारबाबू, सना (2) पुत्री इश्तियाक, सबीला (25) पत्नी इश्तियाक व शाकिर अली का पुत्र फहीम (12), पुत्री खुशबू (8), गोलू (6), नेहा (3), रमेश (15), रेनू (9) समेत 18 लोग पीड़ित हैं। इनमें सबीला, उसकी पुत्री सना और कैफ की हालत काफी नाजुक है। सभी जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहे हैं।


मधवापुर गांव में खसरा फैलने की जानकारी नहीं थी। संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम गांव भेज रहे हैं। चिकित्साकर्मी गांव में कैंप कर रोगियों का इलाज करेंगे। किस स्तर पर लापरवाही बरती गई है, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एके पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed