फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव की तैयारियां तेज

महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव की तैयारियां तेज

Sat, 26 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव की तैयारियां तेज
अयोध्या। महंत नृत्यगोपाल दास का 80वां जन्मोत्सव आगामी 18 जून से 27 जून तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में 25 व 26 जून को अयोध्या में विशाल संत सम्मेलन भी होगा। जिसमें राममंदिर सहित राष्ट्रहित से जुड़े कई विषयों पर चर्चा होगी। जन्मोत्सव का का उद्घाटन प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक करेगें। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भी इस अवसर पर आने की संभावना है। विभिन्न प्रांतों से संत-धर्माचार्य महोत्सव में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने पत्रकारों को बताया कि प्रतिदिन कथाव्यास पं. श्रीकृष्ण शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। 25 व 26 जून को भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उन्नयन के लिए देश से आए पूज्य संतों का विराट संत सम्मेलन होगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। फूल बंगले की झांकी सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान, कवि सम्मेलन एवं अन्यान्य आयोजन भी सुनिश्चित है। कहा कि विराट संत सम्मेलन राष्ट्र एवं समाजोत्थान का मार्ग प्रशस्त करने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन


इन हस्तियों का होगा जमावड़ा
महंत कमलनयन दास ने बताया कि जन्मोत्सव में ज.गु.शंकराचार्य, श्रीरामानंदाचार्य, श्रीरामानुजाचार्य, अखाड़ों के श्रीमंत, महामंडलेश्वर, संत-महंत अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा से वातावरण को आलोकित करेंगे। वहीं राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के राष्ट्रसेवी बंधुओं द्वारा शंखनाद भी होगा। अब तक जिनके आगमन की सूचना मिली चुकी हैं उनमें ज.गु.शंकराचार्य स्वामी श्रीदिव्यानंद गिरी जी, ज.गु.शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, ज.गु.रामानंदाचार्य, श्रीहंसदेवाचार्य, स्वामी परमानंद सरस्वती, स्वामी चिन्मयानंद, साध्वी ऋतम्भरा, पीपाद्वाराचार्य बलरामदास जी महाराज, अखिलेश्वरदास रामायणी गुजरात, ज.गु. निंबार्काचार्य युवराजजी, ज.गु. रामानुजाचार्य कृष्णाचार्यजी, स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विहिप के अध्यक्ष श्रीविष्णु सदाशिव कोकजे, कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, उपाध्यक्ष चंपत राय, दिनेशचंद्र, डिप्टी सीएम केशव मौर्या व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चैहान, सुब्रहमण्यम स्वामी सहित अन्य शामिल हैं। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि महोत्सव में केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गुजरात, अहमदाबाद, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित नेपाल व प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य एवं भक्त शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed