फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मदरसे के स्वामित्व को लेकर चलीं लाठियां, तीन घायल

मदरसे के स्वामित्व को लेकर चलीं लाठियां, तीन घायल

Sat, 26 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मदरसे के स्वामित्व को लेकर चलीं लाठियां, तीन घायल
अमानीगंज (फैजाबाद)। खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली गांव में शुक्रवार रात मदरसे के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 100 टीम पर दोनों पक्षों ने हमला बोल दिया, इस पर पीआरवी के जवान मौके से भाग खड़े हुए। बाद में पहुंची कई थानों की पुलिस ने हालात पर काबू पाया। यूपी 100 के प्रभारी दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 17 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटौली गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मजहबी शिक्षा के लिए आपसी सहयोग से एक मदरसे का संचालन करते हैं, जिसकी शिक्षा विभाग से कोई मान्यता नहीं है। इसी मदरसे के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे तरावीह के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में इकरार अली, खुर्शीद आलम व दिलदार अली घायल हो गए। वहीं, मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस पर दोनों पक्षों ने हमला बोल दिया, जिस पर पीआरवी के जवान मौके से भाग खड़े हुए। बाद में थानाध्यक्ष खंडासा रिकेश सिंह, पुलिस चौकी कंदई कला व खंडासा दलबल के साथ घटौली गांव पहुंचे और डंडा फटकार कर लोगों पर काबू पाया। थाना खंडासा पुलिस ने पीआरवी के प्रभारी एसआई राधेश्याम यादव की तहरीर पर दोनों पक्षों के 17 नामजद एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मारपीट में घायल दिलदार अली की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध व घायल खुर्शीद आलम की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दो माह से चल रहा विवाद
घटौली में मदरसे का विवाद दो माह पूर्व से ही मो. जमील व जुबेर अहमद के मध्य चल रहा है। इसे लेकर शुक्रवार की रात को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। थाना प्रभारी खंडासा रिकेश सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमले के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed