फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत, एक झुलसी

गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत, एक झुलसी

Thu, 19 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत, एक झुलसी
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के हरिबंशपुर गांव के मजरा चखमखा में गुरुवार की सुबह खाना पकाते समय अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग से सिलेंडर फट गया, जिससे उसकी चपेट में आकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे फैजाबाद के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिबंशपुर गांव के मजरा चखमखा के रहने वाले दिनेश यादव ने बताया कि उसके छोटे भाई महेश यादव पुत्र राजाराम यादव की शादी बस्ती जनपद के हरिगांव में तय हुई थी। दिनेश के मुताबिक 19 अप्रैल को शादी होनी थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं। घर से बस्ती के लिए गुरुवार को बारात जानी थी। परिवार के सभी लोग बारात की तैयारियों व अन्य कामों में व्यस्त थे। सुबह गांव की पड़ोस की रहने वाली प्रेमा देवी (45) पत्नी भवनभिखारी एवं शोदी देवी बारातियों के लिए घर से बाहर बने छोटे से एक कमरे में गैस चूल्हे पर खाना पका रही थीं। इसी बीच गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। लोग आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर फट गया। जिससे प्रेमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आग की चपेट में आने से शांती देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे में गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। कोतवाली नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। एक महिला को फैजाबाद इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मातम में बदलीं शादी की खुशियां
हरिबंशपुर गांव के मजरा चखमखा के रहने वाले राजाराम यादव ने अपने छोटे बेटे महेश की शादी की तैयारियां जोरशोर से की थीं। मगर उन्हें क्या मालूम था कि बारात निकलने से पहले ही घर में मातम छा जाएगा। गैस सिलेंडर फटने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जहां सूर्य की पहली किरण के साथ गुरुवार को लोग खुशी मना रहे थे, वहां कुछ देर बाद ही मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed