{"_id":"5ad63e6a4f1c1b58098b50d4","slug":"61523990122-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों ने किशोर पर किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों ने किशोर पर किया हमला, हालत गंभीर
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
खैराबाद (सीतापुर)। क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों के झुंड ने मंगलवार को फिर एक किशोर पर जानलेवा हमला किया। बालक को निवाला बनाने के लिए कुत्ते काफी देर तक उसे नोचते रहे। इससे बालक बेहोश हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्षेत्र के अकबरगंज निवासी शिवचरन का पुत्र अंकुल (14) मंगलवार को परिवार के साथ खेत पर गया था। इसी बीच कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि अंकुल कुछ समझ पाता, कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।
अंकुल की चीख सुनते ही परिवारीजन व गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से बड़ी मुश्किल से कुत्तों को खदेड़ा। तब तक अंकुल गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवारीजनों ने आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है। डॉक्टरों ने अंकुल की हालत चिंताजनक बताई है। उधर, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में जबरदस्त रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब तक कुत्तों का यह झुंड छह बच्चों की जान ले चुका है, जबकि करीब 20 बच्चों को जख्मी कर चुके हैं।