फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल

मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल

Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल
बहराइच। जिले के दो थानों के वांटेड बदमाश व उसके साथियों से रानीपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई चक्र फायरिंग हुई। गोली लगने से एक बदमाश जख्मी हो गया।
विज्ञापन


उसे पुलिस नेे दबोच लिया है। पकड़ा गया बदमाश बहराइच के दो थाना क्षेत्रों का वाटेंड है। गोंडा जिले के निवासी इस बदमाश पर 15 हजार का ईनाम घोषित है। उसके अन्य दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


उनकी तलाश की जा रही है। जख्मी बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फखरपुर और रानीपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, छिनैती समेत कई गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गोंडा के कुख्यात अपराधी दिनेश नाई की तलाश पुलिस को अरसे से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश नाई अपने गैंग के साथ क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर गोंडा भाग निकलता था। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि शनिवार शाम को दिनेश नाई गैंग के साथियों के साथ बहराइच क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिली।

इस पर रानीपुर थानाध्यक्ष आरके शुक्ला ने टीम के साथ बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर गाड़ाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीनों बदमाश पुलिस को देखकर दूसरे रास्ते से भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। संयोग से गोली जीप में लगी।

जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। पीछे बैठे बदमाश के पैर में गोलियां लगीं। इससे वह गिर गया। उसे दबोच लिया गया है। उसके दो अन्य साथी बाइक छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पकड़े गए बदमाश की पहचान दिनेश नाई के रूप में हुई।


दिनेश नाई फखरपुर और रानीपुर थाना क्षेत्र का वांटेड है। दोनों थाना क्षेत्रों में 12 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। जख्मी बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक व देशी पिस्टल बरामद हुई है। उसके फरार साथियों की शिनाख्त कर ली गई है। वे भी 15-15 हजार के इनामी बदमाश हैं।
-जुगुल किशोर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed