फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शहीदों के 19 गांवों का विकास कराएगी सरकार

शहीदों के 19 गांवों का विकास कराएगी सरकार

Sat, 07 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
शहीदों के 19 गांवों का विकास कराएगी सरकार
राजेंद्र पांडेय
विज्ञापन

फैजाबाद। शहीद सैनिकों के 19 गांव अब शहीद ग्राम होंगे। प्रदेश सरकार इन शहीदों का सम्मान गांव का समग्र विकास कर करेगी। शहीद ग्राम को जाने वाली सड़क का नाम गौरव पथ होगा। गांव में शहीद की मूर्ति स्थापित की जाएगी। गांव के प्रवेश स्थान पर ही स्वागत के लिए तोरणद्वार बनेगा। यह सब मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत किया जाएगा। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है।
प्रदेश सरकार से संचालित मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत शहीदों के गांव की सूची तैयार करने के लिए विकास विभाग ने सर्वे करा लिया है। जिले के ऐसे 19 गांव चिह्नित किए गए हैं। इनमें सेना के साथ अर्ध सैनिक बलों के उन जवानों के गांवों को शामिल किया है जो देश की सेवा में शहीद हुए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत चुने गए इन गांवों को शहीद ग्राम घोषित किए जाने के साथ मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित किया जाएगा। सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ 24 कार्यक्रम संचालित किए ही जाएंगे। गांव के लोगों को रोजगार समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। गांव के प्रवेश स्थान पर भव्य तोरण द्वार बनाया जाएगा। गांव में शहीद की मूर्ति की स्थापना कराई जाएगी। मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाले मार्ग का नाम गौरव पथ रखा जाएगा। जिससे हर आने वाले को पता चल सके कि इस गांव का कोई बेटा देश की रक्षा और सेवा में शहीद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों का किया गया चयन
शहीद ग्राम के लिए चयन किए गए गांवों में सोहावल ब्लॉक क्षेत्र का रहीमपुर बदौली, पूरे भग्गू सिंह तारुन का मैहर कबीरपुर, पूराबाजार का विश्नोहरपुर, भदौली बुजुर्ग, पूरे हनुमानगढ़ी अमानीगंज का नौगवां, बीकापुर का गंडई, धौरहरा, पूरे भारी मयाबाजार का बंदनपुर, परनियापुर, मिल्कीपुर का राजापुर, बसावां, ईंटगांव, चिरौली मसौधा बनवीरपुर, अब्बू सराय, बल्लीपुर शामिल हैं।


वर्जन :
मुख्यमंत्री ग्राम विकास मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत गांवों का चयन कर लिया गया है। इनमें से 19 गांव शहीदों के हैं। इन्हें शहीद ग्राम घोषित किया जाना है। अनुमोदन के लिए सूची शासन को भेज दी गई है। अनुमोदन मिलते आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
-अश्वनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक, डीआरडीए व नोडल अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed