फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया जल्द की जाए पूरी

12,460 सहायक अध्यापक की भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग

Mon, 12 Feb 2018 02:58 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया जल्द की जाए पूरी
प्रतीकात्मक तस्वीर
बहराइच। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने रविवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। प्रशिक्षुओं ने राज्यमंत्री से 12460 सहायक अध्यापक की भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन


बीटीसी शिक्षक भर्ती संघ के बैनर तले बीटीसी प्रशिक्षुओं ने रविवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। बीटीसी प्रशिक्षु विनय पांडेय, आदर्श मिश्रा, पूजा देवी, कोमल, सुधीर मेहरोत्रा आदि ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनपदवार चयन सूची भी तैयार की जा चुकी है। अब केवल नियुक्त पत्र वितरित करना रह गया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से इस भर्ती पर रोक लगा दी गई, लेकिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने राज्य सरकार को फिर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। सभी ने चार सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने की मांग की। इस दौरान विनोद पाठक, आलोक उपाध्याय, दीपक यादव, अनूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed