फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   121 अन्नदाता हुए सम्मानित

121 अन्नदाता हुए सम्मानित

Sat, 23 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
121 अन्नदाता हुए सम्मानित
किसान दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ समारोह
विज्ञापन

बहराइच। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान सम्मान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कृषि उत्पादन प्राप्त करने वाले 121 किसानों को मुख्य अतिथि सांसद साध्वी साबित्री बाई फुले व डीएम अजय दीप सिंह द्वारा सॉल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय मछुआ कल्याणार्थ मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत विकासखंड मिहींपुरवा की मत्स्य सहजीवी सहकारी समिति की सदस्य किरन देवी को दो लाख रुपये का ड्राफ्ट दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद साबित्री बाई फुले ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कोशिश हो रही है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि पारंपरिक खेती को त्याग कर वैज्ञानिक खेती करें, जिससे समृद्ध बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अजय दीप सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर चिंतन की आवश्यकता है। केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। जनपद में लगभग 83 हजार किसानों का 574 करोड़ रुपये तक फसली ऋण माफ किया गया है।

समारोह में उप निदेशक रेशम एके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी महेश श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा. ओपी वर्मा ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके अलावा विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि हरिश्चन्द्र गुप्ता, प्रगतिशील किसान शक्तिनाथ सिंह, बब्बन सिंह, विवेकानन्द मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

उप निदेशक कृषि डा. आरके सिंह ने आभार जताया। समारोह में उद्यान, पशुपालन, कृषि, रेशम, मत्स्य, पारले चीनी मिल, दुग्ध उत्पादन संघ गोण्डा द्वारा प्रदर्शनी स्टाल भी लगाया गया। संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि संतोष यादव ने किया।


इस अवसर पर नवागंतुक सीडीओ रामचन्द्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह, डीसीओ राम किशन, जिला कृषि अधिकारी राम शिष्ट, जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा, उद्यान निरीक्षक आरके वर्मा, प्रगतिशील किसान रामफेर पाण्डेय, राम केवल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed