{"_id":"5a2c28714f1c1b74698c0d4f","slug":"61512843377-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार इलेवन लखनऊ ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार इलेवन लखनऊ ने जीता फाइनल मुकाबला
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। सूबेदार स्मारक राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का बैसवारा इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर का शनिवार को फाइनल मैच स्टार इलेवन लखनऊ व डीएफए कानपुर की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें लखनऊ ने एक-शून्य के स्कोर से मैच जीत लिया। बेस्ट प्लेयर का खिताब लखनऊ के खिलाड़ी सुनित को दिया गया। डीएफए कानपुर की टीम को उपविजेता के खिताब से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसआर ग्रुप अॅाफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक पवन सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच अपरान्ह दो बजे शुरू हुआ। टॉस जीतकर लखनऊ के कैप्टन ने पश्चिमी साइड ली। दोनों टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबला शुरू हुआ। खेल के पांचवें मिनट में लखनऊ की टीम के राइट विंगर खिलाड़ी की बढ़ाई गई गेंद को अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी सुनित ने जाल में डालकर टीम को एक-शून्य की बढ़त दिला दी। इसके बाद के खेल में कानपुर की टीम के आक्रमणों से कोई भी गोल नहीं हो पाया और यही मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ। विजेता टीम को नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू की ओर 11 हजार नकद और उपविजेता को 51 सौ रुपये दिए गए। लखनऊ के गोल मारने वाले खिलाड़ी सुनित को मुख्य अतिथि पवन सिंह ने 21 सौ रुपये और विष्णुकुमार पांडेय ने 11 सौ, राजेश फौजी ने 500 व अन्य दर्शकों की ओर से उसे एक हजार रुपये दिए गए। लखनऊ के गोलकीपर को अच्छे गोल रक्षण के लिए मुख्य अतिथि ने 11 सौ रुपये दिए और उपविजेता टीम के गोलकीपर को भी11 रुपये दिए गए। केसी गुप्ता ने टाउन क्लब के16 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। वरिष्ठ खिलाड़ी रहे 85 वर्षीय मो. युनुस को संयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया।