दिल्ली की ही तरह लखनऊ में भी लागू होगा ट्रैफिक का ये सिस्टम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम से निजात दिलाने के लिए हजरतगंज चौराहे के दो रूट पर यातायात पुलिस ने रविवार को दिल्ली की तर्ज पर ट्रैफिक मैनेजमेंट किया। इस दौरान सिग्नल टाइमिंग भी कम कराई ताकि चौराहों पर वाहनों की लंबी कतार न लगे। नए प्रयोग से काफी हद तक चौराहे पर ट्रैफिक लोड कम हुआ।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, हजरतगंज चौराहे पर अब आमने-सामने का ट्रैफिक एक साथ नहीं छोड़ा जाएगा। एक बार में एक चौराहे का ट्रैफिक छोड़ा जाएगा। इससे दाएं-बाएं व सीधे ट्रैफिक निकलेगा।
सीओ ट्रैफिक अवनीश मिश्रा ने बताया कि चौराहे पर सिग्नल रेड होने पर वाहनों की लंबी कतार चौराहे पर लगती थी। इससे निजात पाने के लिए एक बार में एक चौराहे का ट्रैफिक क्लीयर कराया जा रहा है।
यह व्यवस्था चारबाग व सिकंदराबाग से आने वाले रूट पर प्रयोग किया गया। इससे काफी हद तक चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव घटा। वहीं चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों की टाइमिंग भी कम कराई।
अभी तक 80 सेकंड की टाइमिंग को घटाकर 60 किया गया। एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि अगर प्रयोग सफल रहा तो गंज चौराहे के सभी रूट पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
सिग्नल की टाइमिंग भी कम होगी
एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया हजरतगंज समेत सभी ट्रैफिक सिग्नलों की टाइमिंग को भी कम कराया जाएगा। टाइमिंग अधिक होने पर चौराहे पर ट्रैफिक लोड अधिक बढ़ता है।
सिग्नल ग्रीन होने बाद भी पूरा ट्रैफिक एक बार में क्लीयर नहीं हो पाता है। टाइमिंग कम होने से चौराहे पर लोगों का लंबा इंतजार भी करना नहीं पड़ेगा और जल्दी जल्दी ट्रैफिक भी क्लीयर होता रहेगा।
प्रमुख चौराहे पर व्यवस्था सुधरी तो पूरा ट्रैफिक सिस्टम सुधरेगा
सीओ ट्रैफिक अवनीश मिश्रा ने बताया प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था में नए प्रयोग से सुधार आया तो इससे पूरा ट्रैफिक सिस्टम सुधरने की उम्मीद है।
कहा एक बार में एक रूट क्लीयर कराने पर पूरा ट्रैफिक साफ हो जाता। इससे चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव नहीं रहता। कहा कि इस नए प्रयोग के बेहतर परिणाम सामने आए तो सभी चौराहों पर यह दिल्ली पैटर्न पर ट्रैफिक संचालन कराया जाएगा।