फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   6 new over bridge will help in traffic control

इस साल लखनऊ को मिलेगी छह पुलों की सौगात

Thu, 16 Apr 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Apr 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
6 new over bridge will help in traffic control
राजधानी के रेल यात्रियों को वाई-फाई, एस्केलेटर और लिफ्ट सहित तमाम सुविधाओं के साथ ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए रेलवे इस साल शहर को छह पुलों की सौगात देने जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे में हर पुल के शुरू होने की तिथि भी तय कर दी है। रेल सप्ताह के अवसर पर बुधवार को डीआरएम एके लाहौटी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने 25 मध्यम भूमिगत अंडरपास का निर्माण भी इसी साल पूरा हो जाने का भी दावा किया।

डीआरएम ने बताया कि जुलाई से चारबाग स्टेशन पर यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी।

इसके लिए स्टेशन के कई हिस्से में वाई-फाई जोन बनाए जाएंगे। इसके अलावा जल्द ही प्लेटफार्मों पर पहुंचने के लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर एस्केलेटर और साथ में एसी वाली पांच कैप्सूल लिफ्ट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


रेलवे पिपराघाट में दस साल पहले बनकर तैयार पुल से ट्रेनों का संचालन होगा।

मई में शिफ्ट होंगे पुल

6 new over bridge will help in traffic control

मई में डाउन दिशा की लाइन को नए पुल पर शिफ्ट किया जाएगा। जून तक अप लाइन नए पुल पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

चारबाग स्टेशन पर अभी दो पैदल पुल ही हैं। रेलवे इस साल रेल डाक सेवा पोर्टिको के पास और रेलवे न्यायालय के पास से प्लेटफार्म एक से सात तक नया पैदल पुल बनाएगा।

इस पैदल पुल से यात्री रेल आरक्षण केंद्र चारबाग से सीधे उतरकर किसी भी प्लेटफार्म तक पहुंच सकेंगे।

डीआरएम लाहौटी ने बताया कि इस साल 150 किलोमीटर एकल लाइन का दोहरीकरण करने का भी लक्ष्य है। उतरेटिया से श्रीकृष्णानगर और लोहता से जंघई तक रेलखंड का दोहरीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed