फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   6 members of a gang making fake Aadhaar cards for Bangladeshi and Rohingya citizens arrested by ATS

UP: बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों के फर्जी आधार बनाने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, एटीएस ने दबोचा

Thu, 21 Aug 2025 10:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Aug 2025 10:10 PM IST
सार

यूपी एटीएस ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने के गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापेमारी की।

विज्ञापन
6 members of a gang making fake Aadhaar cards for Bangladeshi and Rohingya citizens arrested by ATS
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों और अन्य विदेशी नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले अंतराज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को यूपी एटीएस ने अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बनाने में प्रयोग किए जाने वाली कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, फिंगर स्कैनर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और सैकड़ों की संख्या में भारतीय दस्तावेज और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी आजमगढ़, मऊ, गाजियाबाद, औरैया और गोरखपुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एटीएस को आजमगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर, मऊ, औरैया, पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद, कोलकाता, बिहार के लखीसराय, कटिहार और दिल्ली- एनसीआर क्षेत्रों में फर्जी आधार बनाए जाने की जानकारी मिली। ये फर्जीवाड़ा आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकृत जनसेवा केंद्र का संचालन करने वालों द्वारा किया जा रहा है। ये लोग वीपीएन का प्रयोग कर या सिस्टम को रिमोट पर लेकर बांग्लादेशी व रोहिग्या तथा अन्य अपात्र लोगों का फर्जी आधार बना रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस में भर्ती होने के लिए 8.50 लाख युवाओं ने कराया वन टाइम रजिस्ट्रेशन, दिख रहा जबरदस्त उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में अगले चार दिन भारी बारिश के आसार, 47 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका


इस इनपुट के आधार पर एटीएस ने बीती 19 अगस्त को गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित जिलों में छापे मारकर आजमगढ़ निवासी मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शाकिब, विशाल कुमार, मऊ निवासी हिमांशु राय, मृत्युंजय गुप्ता, गाजियाबाद निवासी सलमान अंसारी, औरैया निवासी गौरव कुमार गौतम और गोरखपुर निवासी राजीव तिवारी को गिरफ्तार किया है। सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में अभी जारी है।

पासपोर्ट बनवाने के लिए वसूलते थे मुंहमागी कीमत

बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों और अन्य विदेशी नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले अंतराज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को यूपी एटीएस ने अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कूटरचित भारतीय दस्तावेजों के आधार पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर पासपोर्ट भी बनवा रहा है। इसके लिए मुंहमांगी कीमत वसूल रहा है। बाद में फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग करके सरकारी योजनाओं में अनुचित लाभ लेते हैं।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए दलालों के माध्यम से ऐसे लोगों से संपर्क करता है, जिनके पास कोई भी भारतीय दस्तावेज नहीं है अथवा जिनको जन्मतिथि आदि जैसे परिवर्तित न होने वाले रिकॉर्ड में परिवर्तन कराना होता है। यह गिरोह फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शपथ पत्र आदि बनवाने के बाद आधार कार्ड बनाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed