{"_id":"5f95400b8ebc3e9b8409f11f","slug":"6-lakh-rupees-fraud-on-the-name-of-plot-in-vajeerganj-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज कराई
Sun, 25 Oct 2020 02:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
वजीरगंज कोतवाली में मुंबई निवासी मुजीब फारुख खान ने प्लॉट के नाम पर 16 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसने एक सितंबर 2010 में बालागंज के मुसाहिबगंज में रहने वाली हूर फातिमा से कन्हैया माधवपुर बेगरिया में 1000 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्लॉट की कीमत साढ़े आठ लाख रुपये थी। उक्त प्लॉट का सौदा दुबग्गा के अमन एन्क्लेव निवासी आरिफ अंसारी, बेगरिया के रिजवान, मुसाहिबगंज के तौकीर, उसके बेटे तनवीर और चौक के हाता सितारा बेगम में रहने वाले अमीर हसन के जरिए हुआ था।
विज्ञापन
सौदे की सभी औपचारिकताएं व रकम का लेनदेन पूरा होने के बाद मुजीब ने प्लाट में चहारदीवारी और पिलर बनवाए। बिजली कनेक्शन लिया और सबमर्सिबल लगवाया। इस काम में साढ़े छह लाख रुपये व रजिस्ट्री आदि में करीब एक लाख रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन
लगभग 16 लाख रुपये लगाने के बाद वह प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने लगे तभी 10-12 लोग आ गए और प्लॉट पर अपना दावा जताना शुरू कर दिया। उक्त लोगों ने खतौनी व अन्य अभिलेख दिखाए।
Trending Videos
दोनों पक्ष को राजस्व अधिकारियों के पास भेज दिया
मुजीब ने पुलिस से शिकायत की तो दोनों पक्ष को राजस्व अधिकारियों के पास भेज दिया गया। इस बीच मुजीब ने तौकीर व अन्य लोगों से संपर्क कर प्लाट दूसरे का होने की जानकारी दी तो उन्होंने बदले में एक अन्य प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि, बाद में सभी मुकर गए और गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देने लगे। मुजीब ने एफआईआर दर्ज करा दी है।